• img-fluid

    उज्जैन के स्कूल, कॉलेजों में भी मनेगा अंतरिक्ष दिवस, दो दिन चलेंगे कार्यक्रम

  • August 16, 2024

    • चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

    उज्जैन। पूरे जिले तथा प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। उज्जैन जिले सहित मध्य प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्व विद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर भारत के उतरने की ऐतिहासिक घटना को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और स्कूलों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केंद्रित व्याख्यान, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, साइंस क्विज, मॉडल मेकिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता, विशेषज्ञ व्याख्यान और फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।


    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल तथा आईआईटी द्वारा विश्व विद्यालयीन, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए अंतरिक्ष विज्ञान पर केंद्रित हैकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। हैकाथॉन में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उनके नवाचार को आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा। हैकाथॉन में भाग लेने के लिए आईआईटी इंदौर और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की वेबसाइट पर 18 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक संभाग में चयनित किसी एक विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में अंतरिक्ष विषय पर वैज्ञानिक-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विगत वर्ष 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अवतरण और प्रज्ञान रोवर के परिनियोजन से चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया है।

    Share:

    महाकाल की सवारी में बीएसएफ या भारतीय सेना का बैंड लाने की तैयारी

    Fri Aug 16 , 2024
    मुख्यमंत्री लगातार बढ़ा रहे हैं सवारी का वैभव-मध्य प्रदेश पुलिस का बैंड और आदिवासी नृत्य को किया जा चुका हैं शामिल उज्जैन। इस बार श्रावण मास की बाबा महाकाल की सवारी का वैभव लगातार बढ़ रहा है और इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब भारतीय सेना या बीएसएफ का बैंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved