• img-fluid

    ‘सपा काल के कार्यों का फीता काट रहे मुख्यमंत्री’ : अखिलेश यादव

  • August 08, 2020

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 से अधिक बेड वाले कोरोना अस्पताल का उद्घाटन कर दिया। यह अस्पताल नोएडा के सेक्टर 39 जिला अस्पताल के नए परिसर में ही मौजूद है। इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केवल पिछली सरकार के किए गए कार्यों का केवल फीता काट रहे हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी पर तीखा हमला किया और लिखा कि ‘वर्तमान मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीता कि वो काटते रहे सपा के कार्यकाल में हुए कामों का फीता। इसी कड़ी में अब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नोएडा का उद्घाटन हो रहा है।’

    उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 39 स्थित नव निर्मित जिला अस्पताल में ही 400 बेड वाला कोरोना अस्पताल का उद्घाटन किया। इसका निर्माण टाटा फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत किया गया है। यह अस्पताल राज्य का सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल में से एक है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने 344 करोड़ रुपये की लागत से नए जिला अस्पताल का निर्माण करवाया है। इस अस्पताल में अभी 250 बेड की सेवाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पित कर दी हैं। इस अस्पताल में तीन आईसीयू हैं। तीनों आईसीयू में 17 बेड उपलब्ध हैं। अभी पूरे अस्पताल में 250 बिस्तर पर उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में 10 वेंटिलेटर है। दो मोबाइल वेंटिलेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह उत्तर प्रदेश में सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल बनाया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस से जीती जंग, ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

    Sat Aug 8 , 2020
    मुंबई। बच्चन परिवार के सभी सदस्यों के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। बीते दिनों कोरोना की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वहीं बच्चन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved