• img-fluid

    मप्र में 118 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई

  • July 20, 2020

    भोपाल। मध्य प्रदेश में अब तक 118 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य की 80 फीसद है। इस वर्ष खरीफ सीजन में 146.31 लाख हेक्टेयर बुआई का लक्ष्य तय किया गया है। सोयाबीन की बोआई 97 फीसद पूर्ण खरीफ की मुख्य फसलों में सोयाबीन की बुआई के निर्धारित लक्ष्य 57.70 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 56.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97.8 फीसद है। मूंगफली के लिए निर्धारित लक्ष्य 2.56 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 2.14 लाख हेक्टेयर में किसान बुआई कर चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 83.4 फीसद है।
    इसी तरह तिल के निर्धारित लक्ष्य 3.81 लाख हेक्टेयर के विरूद्घ 2.25 लाख हेक्टेयर, रामतिल के निर्धारित लक्ष्य 0.66 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 0.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में और कपास के निर्धारित लक्ष्य 6.19 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 6.04 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी पूरी हो चुकी है। अनाज एवं दलहन के क्षेत्र में धान 14.05 लाख हेक्टेयर, ज्वार 1.01 लाख हेक्टेयर, मक्का 14.62 लाख हेक्टेयर, बाजरा 1.83 लाख हेक्टेयर, कोदो एवं अन्य 0.69 लाख हेक्टेयर, तुअर 3.55 लाख हेक्टेयर, उड़द 14.01 लाख हेक्टेयर, मूंग 1.17 लाख हेक्टेयर, कुल्थी एवं अन्य 0.11 लाख हेक्टेयर में बुआई का कार्य पूर्ण हो चुका है। कृषि विभाग ने बोवनी के समय किसानों को मार्गदर्शन दिया है। जिले के मैदानी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कृषि रकबे को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें, उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। कृषि वैज्ञानिक भी खेतों में जाकर किसानों को समसामयिक सलाह दे रहे हैं।

    Share:

    झूठ बोले कौवा काटे अभियान से खोली जाएगी कांग्रेस की पोल

    Mon Jul 20 , 2020
    कांग्रेस को घेरने के लिए भाजयुमो ने शुरू किया पोस्टर वार भोपाल। मप्र में इस बार का उपचुनाव अलग कलेवर से लड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाएगी। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के वचन पत्र के वादों को चुनावी मुद्दा बनाएगी। वह अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved