• img-fluid

    केरल पहुँचा दक्षिण पश्चिम मानसून

  • May 29, 2022

    • 2 दिन बाद धूलभरी आंधियों के आसार

    उज्जैन। मौसम का मिजाज पश्चिम की गर्म हवाओं से सराबोर चल रहा है। इसी बीच केरल में मानसून दस्तक को तैयार है। उज्जैन में भी इसका असर रहेगा। एक-दो दिन में धूलभरी आंधियां चलेंगी तो 1 जून के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार भी रहेंगे। इस बार नौतपा की शुरुआत ठंडी रही। 3 दिन बीतने के बाद अब मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कल दोपहर बाद 2 दिन धूलभरी आंधी उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में महसूस की जाएगी।


    वहीं 1 जून के बाद तापमान में 2 डिग्री का उछाल आएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो केरल में मानसून दस्तक देने को तैयार है और 10 जून के बाद मानसून की हलचल मालवा-निमाड़ में भी शुरू हो जाएगी। यानी इस बार मानसून समय पर आ रहा है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं की रफ्तार को देखते हुए मानसून में बाधा आने से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में दिन का तापमान 38.3 डिग्री चल रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। 1 सप्ताह से रफ्तारभरी हवाओं में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जो हवा 35/40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी वह 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर आ गई है।

    Share:

    5 मकान मालिक और एक होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    Sun May 29 , 2022
    उज्जैन। शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा मकान मालिकों और होटल संचालकों को अपने ठहरने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी थाने पर जमा कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक अनेक लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। कल भी पुलिस ने ऐसे 5 मकान मालिक और एक होटल संचालक के खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved