इंदौर में 2 दिन बाद धूलभरी आंधियों के आसार
इन्दौर। मौसम (weather) का मिजाज पश्चिम की गर्म हवाओं (winds) से सराबोर चल रहा है। इसी बीच केरल (kerala) में मानसून (monsoon) दस्तक को तैयार है। इंदौर में भी इसका असर रहेगा। 2 दिन बाद धूलभरी आंधियां चलेंगी तो 1 जून के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार भी रहेंगे।
इस बार नौतपा की शुरुआत ठंडी रही। 3 दिन बीतने के बाद अब मौसम (weather) में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कल दोपहर बाद 2 दिन धूलभरी आंधी इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में महसूस की जाएगी। वहीं 1 जून के बाद तापमान में 2 डिग्री का उछाल आएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो केरल (kerala) में मानसून (monsoon) दस्तक देने को तैयार है और 10 जून के बाद मानसून की हलचल मालवा-निमाड़ में भी शुरू हो जाएगी। यानी इस बार मानसून (monsoon) समय पर आ रहा है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं की रफ्तार को देखते हुए मानसून (monsoon) में बाधा आने से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में दिन का तापमान 38.3 डिग्री चल रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। 1 सप्ताह से रफ्तारभरी हवाओं में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जो हवा 35/40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी वह 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर आ गई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved