डेस्क। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर से गहरा हो गया है। दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों की ओर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागी हैं। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा को पार किया था। इस कारण उसके सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलाई हैं। हालांकि, इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों के सीमा पार की थी। चेतावनी देने और गोलियां चलाने के बाद उत्तर कोरिया के लगभग 10 सैनिक अपनी सीमा में वापस लौट गए। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया की ओर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved