• img-fluid

    South Korea: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 22 लोगों की मौत, 14 लापता

  • July 16, 2023

    सियोल (Seoul)। दक्षिण कोरिया (South Korea) में भारी बारिश (Heavy rain ) के कारण आई बाढ़ ( flood) से 22 लोगों की मौत (22 people died) हो गई है, जबकि 14 अन्य लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों (leaves several ) को अपने घरों का खाली करना पड़ा है। फिलहाल सरकारी एजेंसियां बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

    जानकारी के अनुसार, ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग में 19 वाहन डूब गए हैं। केंद्रीय आपदा एजेंसी के हवाले से मीडिया ने बताया कि सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंग सांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और आवास ढहने के कारण 16 लोगों की जान चली गई है। इसके बाद दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार लोगों के मरने की सूचना है।

    बढ़ सकती है हताहतों की संख्या
    रिपोर्ट के अनुसार हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि सरकारी एजेंसियां देश भर में हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसके अलावा शुक्रवार को दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत के नॉनसान क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।


    भूस्खलन से हुई मौत
    इस बीच सेजोंग शहर में हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणपूर्वी काउंटी येओंगजू और केंद्रीय काउंटी चेओंगयांग में आवास ढहने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं, चेओंगजू में एक कार के भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    बाढ़ में डूबे 19 वाहन
    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओसोंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य को बचा लिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ के बाद शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ में 19 वाहन डूब गए हैं। हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

    4763 लोगों ने राहत शिवरों में पनाह ली
    मीडिया के अनुसार, गोएसन बांध में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6:30 बजे पानी भरना शुरू हो गया, जिसके कारण गोएसन में लगभग 6,400 निवासियों को इलाके से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में भारी बारिश के कारण कुल 4763 लोगों को अस्थायी आश्रय में पनाह लेनी पड़ी। बाढ़ के कारण 59 सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

    Share:

    RPF ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 92 विदेशी नागरिकों को पकड़ा

    Sun Jul 16 , 2023
    गुवाहाटी (Guwahati)। अवैध प्रवासियों (illegal immigrants) का पता लगाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार अभियान चला रहे हैं। इस महीने आरपीएफ जवान 30 अवैध प्रवासियों (92 illegal immigrants) को गिरफ्तार कर चुके हैं। वहीं, रेलवे सुरक्षा बलों ने जून के महीने में 62 विदेशी नागरिकों (62 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved