मनोरंजन

अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ का हिस्सा नहीं रहेंगी सौम्या टंडन, छोड़ा शो

सौम्या टंडन अब शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का हिस्सा नहीं रहेंगी। उन्होंने इस शो को छोड़ने की घोषणा कर दी है। सौम्या टंडन करीब पांच साल तक इस शो से जुड़ी रही। सौम्या का सेट पर 21 अगस्त 2020 को आखिरी दिन होगा। चर्चित सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में  सौम्या टंडन ने अनीता भाभी उर्फ गोरी मेम का किरदार निभाया है।
सौम्या टंडन ने कहा कि हां मैंने अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़वाने का फैसला लिया है। 21 अगस्त 2020 मेरी शूटिंग का आखिरी दिन होगा। मैं शो छोड़ रही या नहीं, आखिरकार अब लोग बातें बनाना बंद कर देंगे। टंडन ने कहा कि शो से जुड़ने का विचार एक अच्छी सोच थी। क्योंकि वह एक अभिनेत्री के रूप में नई चुनौतियों का पता लगाना चाहती थी। मैंने शो के साथ पांच साल की खूबसूरत यात्रा की है। मैंने सेट पर कुछ अद्भुत दोस्ती बनाई है। लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में आप विभिन्न चीजों का पता लगाना चाहते हैं। मेरा यह भी मानना है कि हर चीज के लिए एक समय होता है और भाभी जी घर पर हैं के साथ भी यही समय था। लेकिन मैं इसी किरदार को अगले पांच साल और निभाते हुए नहीं देख सकती।
कुछ वक्त पहले ऐसी अफवाहें थी कि कोरोना संकट और पे-कट के कारण सौम्या टंडन शो को अलविदा कह रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इस सभी अफवाहों को खारिज कर दिया।
शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ का प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से हुआ था। सौम्या टंडन शो के लॉन्च होने के समय से ही जुड़ी रही हैं। आशिफ शेख सौम्या टंडन के पति विभूति नारायण उर्फ विभु उर्फ भरभूति जी का निभाया है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे अंगूरी मनमोहन तिवारी उर्फ अंगूरी भाभी के किरदार में हैं। इससे पहले अंगूरी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था। अंगूरी के पति मनमोहन तिवारी का किरदार रोहिताश गौड़ ने निभाया है। इसके अलावा योगेश त्रिपाठी ने हप्पू सिंह (दारोगा) का रोल निभाया है।
Share:

Next Post

उत्तरप्रदेश विधानसभा सत्र होगा हंगामेदार, आज पेश किए जाएंगे 16 विधेयक

Fri Aug 21 , 2020
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा नेताओं ने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अब शुक्रवार से सदन में विधायी […]