• img-fluid

    51 की उम्र में भी फिट हैं सोनू सूद, जानिए उनकी सेहत का राज…

  • July 31, 2024

    मुंबई (Mumbai)। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं। एक्टर ने हाल ही में अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट (celebrate birthday) किया । 30 जुलाई को पंजाब के मोगा में जन्में सोनू ने एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिर साउथ से बॉलीवुड इंडस्ट्री का सफर तय किया। एक्टिंग के अलावा सोनू अपने शरीर की देखभाल करना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि फिटनेस व्यक्ति को आत्मविश्वास और तनाव से निपटने की क्षमता देती है।



    जीते हैं अनुशासित जीवन
    सोनू अनुशासित जीवन जीते हैं। जिसमें वह हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। कार्डियो, वेट-लिफ्टिंग और योग के मिक्स के अलावा वह कैलिस्थेनिक्स का आनंद लेते हैं। इसमें अलग-अलग व्यायाम करने के लिए खुद के शरीर के वजन का इस्तेमाल शामिल होता है। जिसकी वजह से सहनशक्ति, लचीलापन और ताकत बढ़ाती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


    इन तरीकों को करते हैं फॉलो
    सोनू सीढ़ियां चढ़ना, जॉगिंग करना, साइकिल चलाना जैसी गतिविधियों को अपनाते हैं। इसके अलावा वह फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में जब भी संभव हो वह इस खेल को खेलते हैं। इसके अलावा वह रात में सात से आठ घंटे की नींद लेने की भी पूरी कोशिश करते हैं।

    खाने के शौकीन सोनू इस बात का रखते हैं ख्याल
    सोनू सूद खाने के शौकीन हैं और सभी तरह के खाने का आनंद लेते हैं। लेकिन वह जो भी खाते हैं उस पर नजर रखते हैं। वह खाने में बहुत ज्यादा तेल नहीं खाते। हालांकि, वह बाहर का खाना खाते समय ज्यादा नखरेबाजी नहीं करते। सोनू कहते हैं कि कभी-कभार कोई ऐसी चीज खाना ठीक है जो व्यक्ति को पसंद हो और जिसे रोजाना खाने से परहेज किया जाता हो। अगर आपको भी बाहर का खाना पसंद है तो महीने में एक बार खा सकते हैं। एक्टर के फिट रहने के तरीकों को आप भी अपने रूटीन में धीरे-धीरे शामिल कर सकते हैं।

    Share:

    पीएम नरेंद्र मोदी और किंग चार्ल्स की अगवानी कर फंसे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

    Wed Jul 31 , 2024
    पेरिस: फ्रांसीसी राष्ट्रपति (French President) इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) अपनी शाही विलासिता और खर्चों को लेकर एक बार फिर निशाने पर हैं। फ्रांस के सार्वजनिक लेखा परीक्षा कार्यालय ने कहा कि मैक्रों के कार्यालय ने पिछले साल ब्रिटेन के राजा चार्ल्स (King Charles), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और चीनी राष्ट्रपति शी जिपनिंग के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved