• img-fluid

    सोनिया गांधी की मां का इटली में हुआ निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

  • September 01, 2022

    रोम। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां पाओला माइनो का निधन हो गया। यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हो गया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी मां का निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोनिया गांधी इन दिनों मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश गई हैं। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए हैं।



    कांग्रेस अध्यक्ष की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “सोनिया गांधी जी को उनकी माता श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है।

    बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहते थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे।

     

    Share:

    बिहार पहुंचे KCR ने नीतीश कुमार से मिलकर PM उम्मीदवारी पर साध ली चुप्पी

    Thu Sep 1 , 2022
    पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की बिसात अभी से बिछने लगी है, क्‍योंकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) बुधवार को बिहार की राजधानी पटना (Patna) पहुंचे थे। यहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश की और ‘भाजपा मुक्त भारत’ के लिए एकजुट होने का आग्रह किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved