• img-fluid

    सोनम कपूर आहूजा का किस करते आई नजर, वायरल हो रही तस्वीर 

  • January 01, 2021
    अपने फैशन सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है,जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम अपने पति आनंद आहूजा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही सोनम ने  नए साल की बधाई भी दी है। सोनम ने लिखा-‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा और आध्यात्मिक विकास समेत तमाम चीजों से भरा रहने वाला है। मैं एक अच्छे साल की उम्मीद कर रही हू्ं। हम खूब मेहनत करेंगे और जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

    सोशल मीडिया पर फैंस सोनम की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लन्दन में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है।
    वर्कफ्रंट की बात करे तो सोनम इस साल  शोम मखलीजा निर्देशित फिल्म ‘ब्लाइंड’ में लीड रोल में नजर आएंगी। इस  फिल्म में सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली और ललित दूबे भी अहम भूमिका में होंगे।

    Share:

    अमेरिका में याेग और भारतीयता की अलख जगाकर डॉ. मोक्षराज लौटेंगे स्वदेश

    Fri Jan 1 , 2021
    वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में योग और भारतीयता की अलग जगा कर हिंदी शिक्षक डॉ. मोक्षराज नए साल पर स्वदेश लौट रहे हैं। विश्व में प्रेम, शोांत एवं स्वास्थ्य रक्षा के महान उद्देश्य को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने योग, संस्कृति एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न देशों में 100 से अधिक भारतीय संस्कृति […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved