मुंबई (Mumbai)। मर्डर मिस्ट्री (murder mystery), सस्पेंस, क्राइम ड्रामा वाली वेब सीरीज दर्शकों को खूब भाती नजर आ रही है। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज़ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस वेब सीरीज (web series) का नाम ‘दहाड़’ है। अमेजन प्राइम (mason prime) पर प्रसारित हो रही इस वेब सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है।
(relpost)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) वेब सीरीज ‘दहाड़’ में महिला पुलिस अफसर अंजलि भाटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए सोनाक्षी अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। ‘दहाड़’ वेब सीरीज के टीजर में दबंग पुलिस ऑफिसर के वेश में सोनाक्षी की एक झलक देखने को मिलेगी। सोनाक्षी के साथ श्रृंखला में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। सोनाक्षी इस सीरीज में 27 महिलाओं की हत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाती नजर आएंगी।
वेब सीरीज ‘दहाड़’ के कुल आठ एपिसोड रिलीज होंगे। यह सीरीज एक छोटे शहर की महिला पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे अंजलि मामले को सुलझाती है।
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस (box office) पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन सामने आया है कि फिल्म ने वीकेंड के बाद कुछ खास कमाई नहीं की। देखा जा […]
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैमिली फन की तस्वीरें अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें (photos) सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा (PC) ने फैंस के साथ अपने वेल स्पेंड वीकेंड […]
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्टूबर का महीना ठंडा रहा. जिस तरह से बॉलीवुड फिल्मों की चमक पूरे 2023 में देखने को मिली उस हिसाब से अक्टूबर का महीना नहीं गया. इस महीने कई सारी फिल्में ऐसी थीं जिन्हें ना तो अच्छी शुरुआत मिली और ना इन फिल्मों में से किसी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका […]
मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मी माधुरी ने तीन साल की उम्र से ही कथक सीखना शुरू कर दिया था। कई हिट फिल्में का हिस्सा रहीं माधुरी दीक्षित के देश ही नहीं विदेश में भी दीवाने हैं। अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंचीं […]