• img-fluid

    चंद्रयान-3 मिशन के एक वैज्ञानिक हैं उज्जैन के दामाद, भेजी बधाईयाँ

  • August 24, 2023

    • वैज्ञानिक हर्ष दशोरा का उज्जैन में हैं ससुराल, 13 सालों से इसरो के साथ जुड़ा हैं करियर

    उज्जैन (मोहित शर्मा) । चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है और विश्वपटल पर एक नई पहचान बनाई है। चंद्रयान-3 मिशन में देश भर के कई होनहार वैज्ञानिकों ने काम किया है। जो देश के अलग-अलग कोनों से संबंध रखते हैं। इसमें से एक वैज्ञानिक का उज्जैन शहर में ससुराल हैं जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाई है। वह वैज्ञानिक हैं उदयपुर के रहने वाले हर्ष दशोरा।



    अग्रिबाण को मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष दशोरा एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार से हैं जिनकी शादी करीब सात साल पहले उज्जैन में हुई। इस कारण उज्जैन से हर्ष का गहरा रिश्ता रहा है। हर्ष ने करीब 13 साल पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में अपना पहला कदम रखा था और तभी से अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों के बीच अपने काम को सिद्ध किया है। हर्ष ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बी.ई, एमबीए और एमएस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। जिसने उन्हें उनके क्षेत्र में और भी विशेषज्ञ बनाया है। हर्ष इसरो में साइंटिस्ट-ई के पद पर पदस्थ हैं और उनका अनुभव हार्डवेयर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में रहा है। इस कारण उन्होंने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लेकर उसके लैंडिंग प्रयास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में विश्व में दर्ज भारत देश के इस कीर्तिमान की सफलता पर अन्य वैज्ञानिकों के साथ उज्जैन के दामाद हर्ष दशोरा का नाम भी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है।

    साल में एक-दो बार उज्जैन जरूर आते हैं हर्ष
    उल्लेखनीय है कि बुधवारिया क्षेत्र निवासी जोशी परिवार के दामाद होने के नाते हर्ष और उनकी पत्नी चांदनी दशोरा साल में एक-दो बार उज्जैन जरूर आते हैं। इसके अलावा उज्जैन में उनके और भी रिश्तेदारी है। चंद्रयान-3 सफलता पर हर्ष के रिश्तेदार विशाल मिश्रा ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में शामिल होकर हर्ष ने देश के साथ उज्जैन का भी नाम रोशन किया हैं।

    Share:

    NFA 2023: बेस्ट एक्टर की रेस में जोजु जॉर्ज, आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम सबसे आगे, जानें डिटेल्स

    Thu Aug 24 , 2023
    मुंबई: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) भारतीय सिनेमा (Indian cinema) में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित करने के लिए देश के सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक है. वहीं 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स के नामों की आज शाम, 24 अगस्त को नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved