मनोरंजन

कभी किस…तो कभी पति जहीर की बाहों में खोईं सोनाक्षी सिन्हा, जाहिर कीं अपनी भावनाएं

मुंबई (Mumbai) अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्ट्रेशन के जरिए एक-दूसरे से शादी की। इसके बाद दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी की। रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी ने लाल साड़ी में विशेष पारंपरिक पोशाक पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

शादी में लाल साड़ी में जहीर के साथ रोमांटिक फोटोशूट को सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कैप्शन दिया, “क्या दिन है! यह प्यार, हंसी, प्रतिबद्धता, उत्साह और भावना से भरा दिन था। हर दोस्त, परिवार और टीम ने समर्थन किया। यह ऐसा था जैसे पूरा ब्रह्मांड दो लोगों को प्यार से जोड़ने के लिए एक साथ आ गया। यह वही है जो उन्हें शुरू से उम्मीद थी, अगर यह एक दैवीय चमत्कार नहीं है, तो यह क्या है कि हम जीवन में एक साथ आए हैं प्यार मिल गया है।”

सोनाक्षी की शादी में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने सोनाक्षी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।

Share:

Next Post

TMC के रुख से विपक्ष में असमंजस, स्पीकर चुनाव पर वोटिंग आज; राजनाथ ने ममता से किया संपर्क

Wed Jun 26 , 2024
नई दिल्‍ली(New Delhi) । लोकसभा अध्यक्ष (speaker) पद के लिए संसद में सत्ता पक्ष (ruling party in parliament)और विपक्ष(Opposition) के बीच रार ठन(Raar Than) गई है। दोनों ही तरफ से उम्मीदवार मैदान (Candidate Field)में हैं। एनडीए के पास इस पद को जीतने के लिए प्रयाप्त संख्या बल है। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन […]