• img-fluid

    मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत

  • July 09, 2022

    भोपाल। प्रदेश में बरिश का दौर शुरू हो चुका है। बरिश बिजली गिरने से अभी तक 16 लोगों की मौत हेा चुकी है। राजस्थान-ओडिशा से नमी मिलने के कारण मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इंदौर में रिमझिम रहेगी, जबकि महाराष्ट्र से सटे इलाके बालाघाट और रतलाम में अच्छी बारिश होगी। अगले चार दिन तक मौसम का यही मिजाज रहेगा।
    दो दिन में अब तक 16 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। ताजा घटना शिवपुरी की है। शनिवार तड़के 4 बजे जिले के भौंती थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी में बिजली गिरने से मां की मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति देवी (60) और उनका बेटा झोपड़ी में सोए हुए थे। घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां होने से नमी बनी हुई है। इसके साथ ही शनिवार से ओडि़शा से भी नमी मिलने लगी है। इससे महाराष्ट्र से लगे क्षेत्रों में शेष हिस्सों से ज्यादा बारिश होगी। मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और कलिंगपट्टनम से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओडिशा-आंध्रप्रदेश के तट के पास चक्रवात सक्रिय है। गुजरात से कर्नाटक तट के समांतर ट्रफ है।


    Share:

    आयुक्त ने भाजपा को दिखाया ठेंगा कांग्रेस को बताया मक्खी-मच्छर

    Sat Jul 9 , 2022
    नगरीय निकाय चुनाव में अव्यवस्था पर भाजपा ने आयुक्त को घेरा भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में हजारों मतदाताओं के मतदान से वंचित रहने पर राज्य निर्वाचन आयोग को भाजपा ने निशाने पर लिया है। पहले चरण के मतदान के बाद से भाजपा रोजाना आयोग के सामने किसी न किसी मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved