• img-fluid

    अंधविश्वास पर दो बच्चों सहित परिवार के छह लोगों को गांव से निकाला

  • August 18, 2022

    कटनी। आधुनिक तकनीकों के सहारे दुनिया ने भले ही आसमान को छू लिया हो पर अभी भी ग्रामीण अंचलों में पैर पसारे अंधविश्वास का शिकार निर्दोष लोग हो रहे हैं। आस्था और अंधविश्वास के बीच लोगों के साथ गलत व्यवहार एवं कानून के विपरीत जाकर सजा देने की परंपरा थमने का नाम नहीं ले रही।ऐसी ही एक घटना कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौंडी से 7 किमी दूर ग्राम पंचायत कचनारी के पोषक ग्राम छीताफल मे सामने आई है।जहां पर जादू टोना एवं टोटक विद्या की शंका पर एक परिवार के 6 सदस्यों को ग्रामीणों द्वारा गांव से बाहर निकाल दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीताफाल मैं एक परिवार जो कि 10 वर्षों से ग्राम में निवास कर रहा है।जिसमें सुमित सिंह उसकी पत्नी उषा बाई, पिता श्याम सिंह, पत्नी झम्मी बाई, दो छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। जिन्हें टोटक विद्या कर तीन लोगों की मौत की शंका में पूरे गांव ने एक परिवार के 6 सदस्य को कानून के दायरे के बाहर जाकर गांव से बाहर निकाल दिया।



    जिसकी जानकारी ग्राम के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं कोटवार द्वारा प्रशासन को नहीं दी गई। ऐसी घटना से मध्यप्रदेश का कटनी जिला फिर से शर्मसार हुआ है। अब वह परिवार बारिश के मौसम में छोटे-छोटे एक 6 साल के और एक 10 साल के बच्चों को लेकर दर बदर भटकने के लिए मजबूर है। वह परिवार आस्था और अंधविश्वास के खेल में फंसकर दर बदर भटकने को मजबूर है सिलौंडी चौकी प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। परिवार से मुलाकात कर उसे उस गांव में रहने के लिए बोला गया है और शिकायत आने पर जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी की जाएगी।

    Share:

    शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, कार्यालयों पर फहराया तिरंगा

    Thu Aug 18 , 2022
    पानबिहार में मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस-बच्चे भी हुए बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों ने नगर में भारत माता की जय की घोष के साथ धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली पानबिहार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर नगर सहित आसपास के सभी शासकीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved