img-fluid

बलूचिस्तान में छह नागरिकों की हत्या, कैमरून में इस्लामिक लड़ाकों ने 12 सैनिकों को मारा

  • March 27, 2025

    डेस्क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री बस पर बंदूकधारियों के हमले में छह नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा आतंक की एक अन्य वारदात मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में हुई। यहां इस्लामिक लड़ाकों ने 12 सैनिकों की हत्या कर दी। बलूचिस्तान में यात्री बस पर हमले की खबर के बारे में मिली सूचना के मुताबिक हमला बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में हुआ। बलूचिस्तान पाकिस्तान का बेहद संवेदनशील और अशांत प्रांत है। यहां गुरुवार को बंदूकधारियों ने एक यात्री बस से पंजाब के पांच लोगों को उतार कर गोली मार दी।

    बस पर हमले में घायल एक अन्य यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया। हथियारबंद लोगों ने कलमत इलाके में रात को कराची जाने वाली बस को निशाना बनाया। इसमें सवार पांच यात्रियों को नीचे उतारकर गोली मार दी गई। इस वारदात के संबंध में ग्वादर के डिप्टी कमिश्नर हमूदुर रहमान ने बताया कि हमले में घायल एक यात्री की मौत इलाज के दौरान हुई। फिलहाल इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।


    बलूचिस्तान में बस पर हमले के संबंध में रिपोर्ट के मुताबिक हथियारबंद लोगों ने यात्रियों के आईडी कार्ड चेक करने के बाद उनकी हत्या की। तीन यात्रियों को बंदूकधारी अपने साथ ले गए। इस वारदात पर दुख प्रकट करते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने यात्रियों की पहचान के आधार पर हत्या को जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य बताया। सीएम ने कहा, कट्टर आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध जारी रहेगा।

    नाइजीरिया की सीमा पर कैमरून के 12 सैनिकों की हत्या
    मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में हुए हमले के संबंध में रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामी आतंकवादियों ने चाड झील के पास हमला कर 12 कैमरून सैनिकों की हत्या कर दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नाइजीरिया की सीमा पर इस्लामी आतंकियों ने सोमवार रात हमला किया। इसमें कैमरून के 12 सैनिक बलिदान हुए। इस हमले में एक दर्जन से अधिक सैनिक घायल भी हुए हैं। वुल्गो शहर के पास लेक चाड क्षेत्र में हुए इस हमले कि फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

    बाद में कैमरून के अधिकारियों ने कहा, ऐसा अनुमान है कि हमला बोको हरम समूह या इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति वफादार या इससे अलग हो चुके चरमपंथियों ने सैनिकों पर जानलेवा हमला किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को हुए इस हमले में हमलावरों के पास ‘उन्नत हथियार’ और ‘शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों के साथ साठगांठ’ के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

    Share:

    आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई पाटने निकली कृषिवर्धा एग्रो

    Thu Mar 27 , 2025
    जयपुर। कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (Krishivardha Agro Private Limited) की आधिकारिक रूप से अब जयपुर (Jaipur) में शुरुआत हो चुकी हैं। इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन कंपनी के आधिकारिक पते पर किया गया, जिसमें उद्योग जगत (Industry World) के प्रमुख नेताओं, सरकारी प्रतिनिधियों और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने भाग लिया। कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved