• img-fluid

    सिहोरा जिला लक्ष्य, फिर होगा संघर्ष

  • October 07, 2024

    • सर्वदलीय समिति का गठन, पूर्व विधायक दिलीप दुबे बने संयोजक

    सिहोरा। सिहोरा जिला के लक्ष्य को पाने के लिए सिहोरा के समस्त राजनैतिक और सामाजिक संगठन एक बार फिर सक्रीय हो रहे हैं। रविवार को सिहोरा में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का गठन किया गया। पूर्व विधायक दिलीप दुबे सर्वसम्मति से समिति संयोजक बनाए गए। उनके साथ 25 सदस्यों की संयोजन समिति का गठन किया गया।


    जिसमें अनुपम सराफ, शिशिर पांडे, अरुण जैन, मनेन्द्र अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश खरे, बिहारी पटेल, अमोल चौरसिया, रविदीप सिंह, राजेश चौबे, अशोक खरे, बबीता गोंटिया, संतोष वर्मा, नंद कुमार परोहा, आनंद प्रकाश जैन, सुशील जैन, विकास दुबे, मानस तिवारी, अमित बख्शी, कृष्ण कुमार कुररिया, अनिल जैन, संतोष पांडे, नवीन शुक्ला, रामजी शुक्ला, शैलेंद्र दुबे सदस्य बनाए गए। बैठक में समिति सदस्यों ने अब तक हुए आंदोलन और प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसपर फिर से सक्रीय होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के गठन में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, ब्राह्मण समाज, व्यापारी संघ, गायत्री परिवार और सामाजिक संगठनों के कुल 62 सदस्य अब तक स्थाई सदस्यता ले चुके हैं। बैठक में राजा मोर, राजेश दाहिया, आलोक पांडे, बाबा कुरैशी, राजेश पटेल, पवन सोनी, अंकुर जैन, अमित खत्री, राजकुमार विश्वकर्मा, माधव मिश्रा, ऋषभ द्विवेदी, विजय जनवानी, आशीष व्योहार, संदीप व्योहार, पप्पू सैनी, अजय यादव, राहुल पांडे, राकेश पाठक, राजेश कुररिया सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share:

    51 फीट ऊंची मन्नत वाली महाकाली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

    Mon Oct 7 , 2024
    बरेला। नवरात्रि पर समीपस्थ ग्राम बमनी में विराजित 51 फीट ऊंची मन्नत वाली महाकाली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के रामेश्वर बंटू साहू ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही यहां पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। पंचमी के अवसर पर 12 बजे माता रानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved