• img-fluid

    शादी समारोह में हर्ष फायर महिला को लगे छर्रे

  • December 01, 2021

    • विजय नगर शाही पैलेस में घटना, प्रकरण दर्ज

    जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्रातंर्गत शाही पैलेस में श्रीवास्तव परिवार की आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक ने शादी के दौरान बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। फायरिंग के कारण छर्रे लगने से बारात में शामिल होने पहुंची एक महिला घायल हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोली चलाने वाला भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने हर्ष फायर करने वाले आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।विजय नगर पुलिस ने बताया कि बीती रात श्रीवास्तव परिवार का विजय नगर में एसबीआई चौक के पास शाही पैलेस में शादी समारोह चल रहा था।


    रात में करीब 10.30 बजे सभी लोग समारोह में खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान बिलहरी निवासी अजय सिंह बघेल नामक युवक ने बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। हर्ष फायर के दौरान बंदूक लोड करते हुए एक गोली नीचे चल गई। जिस कारण बारात में शामिल होने के लिए पहुंची पचपेढ़ी निवासी 55 वर्षीय आशा दीक्षित को छर्रे लग गए और वह घायल हो गई। हर्ष फायर के दौरान छर्रे लगने से महिला के घायल होने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आरोपी अजय फरार हो गया।सूचना पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अजय सिंह बघेल के खिलाफ धारा 308 का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

    Noise ने भारत में लॉन्‍च किया AirBuds Pro, मिलेगी 20 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

    Wed Dec 1 , 2021
    पॉपुलर वियरेबल ब्रांड Noise ने ईयरबड्स के नए पेयर को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे AirBuds Pro नाम दिया है। Noise AirBuds सीरीज में ये नया एडिशन है। AirBuds Pro को काफी ज्यादा अपग्रेड और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड, हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी जैसे कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved