नई दिल्ली । दक्षिण कोरिया (South Korea) में एक पुल के गिरने का हैरान करने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद ऊंचाई पर बना हुआ पुल किस तरह से पल भर में जमीन पर आ गिरा। पहले ऐसा लगा कि पुल हवा में लहरा रहा है। इसके बाद इसके हिस्से टूटकर जमीन पर गिरने लगे। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे निर्माण (Expressway construction) के दौरान यह दुर्घटना हुई जिसमें कम से कम दो की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुल गिरने के बाद आसमान में धूल ही धूल उड़ने लगी। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीन लोग लापता हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी से लगभग 65 किलोमीटर दूर एनसियोंग में सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।
BIG BREAKING NEWS
At least 3 construction workers killed, 5 injured after portion of highway overpass collapsed near Anseong, South Korea
🇰🇷🇰🇷‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️‼️ pic.twitter.com/qk6LSajfLe
— WW3 Monitor (@WW3_Monitor) February 25, 2025
कार्यकारी राष्ट्रपति चोई सांग मोक ने तुरंत राहत बचाव का अभियान चलाने के निर्देश दिए। सियोल के श्रम मंत्रालय की मानें तो पिछले तीन साल में 8 हजार से ज्यादा मजदूरों की इस तरह के हादसों में मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग का हिस्सा ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved