• img-fluid

    चीन को झटका! ‘जासूसी जहाजों’ को मंजूरी देने पर पलटा श्रीलंका

  • July 09, 2024

    कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) के विदेश मंत्री अली साबरी (Foreign Minister Ali Sabri) ने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिनमें उनके हवाले से कहा गया था कि श्रीलंका अपने जल क्षेत्र में विदेशी जहाजों (foreign ships) को आने की इजाजत देगा। साबरी ने कहा कि श्रीलंका ने अपने जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ)  में सर्वे के लिए विदेशी अनुसंधान जहाजों पर लगी रोक को खत्म करने का फैसला नहीं किया है। अली साबरी के हालिया जापान (Japan) दौरे के दौरान जापानी मीडिया में उनके हवाले से कहा गया था कि श्रीलंका जल्दी ही विदेशी जहाजों पर लगी रोक हटा देगा। इस खबर ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी थीं क्योंकि इससे भारतीय तट के करीब एक बार फिर चीनी के ‘जासूस जहाजों’ को प्रवेश मिल जाता।


    ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, साबरी ने रविवार को दावा किया कि टोक्यो में दिए एक साक्षात्कार में उनकी ओर से कही गई बातों को गलत तरीके से और तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। साबरी ने श्रीलंकाई अखबार द डेली मॉर्निंग से कहा कि इस साल के अंत तक विदेशी जहाजों पर रोक है। हम साल के अंत में स्थिति का आकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि रोक जारी रखी जाए या इसे हटा दिया जाए। यह सब उस समय की परिस्थिति पर निर्भर करेगा। सरकार ने फिलहाल रोक हटाने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।

    हम देशहित में अपना फैसला लेंगे: साबरी
    श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम एक राष्ट्र के रूप क्षेत्रीय और वैश्विक समुद्री केंद्र बनने की इच्छा रखते है। हम समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएलओएस) के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करते हैं। हम ये भी साफ करना चाहते हैं कि पोर्ट कॉल और पुन पूर्ति के लिए सुविधाएं प्रदान करते हुए हमारे पास दूसरे देशों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं। ऐसे में चीन के पास भी किसी अन्य देश की तरह ही समान अवसर होंगे।’

    श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी हाल ही में जापान के दौरे पर गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो में जापानी सरकारी मीडिया एनएचके वर्ल्ड से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका की सरकार ने अपने जल क्षेत्र में रिसर्च के लिए आने वाले जहाजों पर लगे बैन हटाने का फैसला लिया है। साबरी के हवाले से कहा गया कि हम अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग नियम नहीं बना सकते हैं। हम दूसरे देशों को इजाजत देकर सिर्फ चीन को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। श्रीलंका लौटने के बाद साबरी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया है।

    Share:

    पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, हाथों में चप्पल लेकर महिलाओं ने घेर लिया थाना

    Tue Jul 9 , 2024
    परगना: पश्चिम बंगाल में 24 परगना के धोलाहाथ थाने को सैकड़ों महिलाओं ने घेर लिया है. महिलाएं पुलिस को चप्पल दिखा रही है और धमका रही है. इन महिलाओं के तेवर देखकर पुलिस की भी घिग्धी बंध गई है. पुलिस वाले खुद अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं. धोलाहाथ थाने में यह दृष्य मंगलवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved