• img-fluid

    शिवराज सिंह को ‘लाड़ली बहना योजना’ पर भरोसा, MP में पांचवीं बार बीजेपी का परचम फहराने की उम्मीद

  • November 28, 2023

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया है कि भाजपा राज्य में 5वीं बार सरकार बनाएगी। मप्र में इस महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुए हैं तथा मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। महिलाओं के लिए अपनी सरकार की प्रमुख ‘लाडली बहना योजना’ का जिक्र करते हुए, चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से प्रयास किए हैं और “लाडली बहना” ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। वह सीहोर जिले में अपने गृह क्षेत्र बुधनी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राज्य विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को हुए थे और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

    चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार ने सबसे पहले इस साल मार्च में लाडली बहना योजना की घोषणा की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं और जून से वित्तीय सहायता का वितरण शुरू किया गया। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी और अगस्त में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया। भाजपा ने इससे पहले राज्य में 2003, 2008, 2013 और 2020 में सरकार बनाई थी।


    चौहान ने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा तीन दिसंबर को मप्र में पांचवीं बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा,‘‘इसमें (सरकार बनाने को लेकर) कोई संदेह नहीं है। कहा जा रहा है कि कांटे की टक्कर है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और लाडली बहनों (योजना के लाभार्थियों) ने सभी ‘कांटे’ (बाधाएं) दूर कर दिए हैं।

    शिवराज के खिलाफ मैदान में हैं ये उम्मीदवार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के लिए उसे आशीर्वाद देंगे। चौहान ने 17 नवंबर को छठी बार बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने टीवी धारावाहिक में हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्तल को चौहान के खिलाफ मैदान में उतारा था। समाजवादी पार्टी ने मिर्ची बाबा को मैदान में उतारा, जिन्होंने 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्च का उपयोग करके ‘हवन’ किया था। सिंह को भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया था।

    Share:

    खुदाई में मिला बड़ा खजाना, 1 लाख प्राचीन सिक्के देखकर वैज्ञानिक हुए हैरान

    Tue Nov 28 , 2023
    डेस्क: हमारी धरती में कई ऐसे खजाने दफन हैं, जिनका खुदाई में अक्सर पता चलता है। कभी जमीन पर तो कभी समुद्र में डूबे खजाने की खोज की जाती है। जब खजाना मिलता है, तो हैरानी होती है। वैज्ञानिकों को ऐसा ही एक खजाना मिला है जापान की एक कंस्ट्रक्शन साइट से। यहां से वैज्ञानिकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved