• img-fluid

    शिवराज ने सोरेन सरकार को बताया चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक, बोले- फिर से सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी

  • October 25, 2024

    झारखंड । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को झारखंड (Jharkhand) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है। उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी।

    राज्य में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के पांच साल के शासन के दौरान ‘भ्रष्टाचार, विनाश और लूट’ के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है।


    केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ‘हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है। लेकिन ये भीषण चक्रवाती तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन ये हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार वापस आ गई तो फिर बर्बादी और तबाही का तूफान आएगा। पिछले पांच सालों में JMM और कांग्रेस की सरकार ने पूरे झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया।’

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कुम्भकर्ण छह महीने सोता था और छह महीने जागता था। जब जागता था तो केवल खाता ही रहता था, लेकिन ये JMM और कांग्रेस के कुंभकर्ण तो 12 महीने खाते हैं।’ राज्य की कानून व्यवस्थान पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कहा, ‘झारखंड में बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। JMM सरकार हमारी बेटियों की रक्षा नहीं कर सकी, उन्हें न्याय नहीं दिला सकी।’

    उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड में नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने वाले बचेंगे नहीं। जिन्होंने पेपर लीक किया है, भाजपा की सरकार आते ही सब जेल भेजे जाएंगे, किसी को छोड़ेंगे नहीं।

    बता दें कि ‘दाना’ भीषण चक्रवाती तूफान है, जो गुरुवार दोपहर को ओडिशा तट के नजदीक पहुंच गया था। इसके प्रभाव के चलते ओडिशा व झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं।

    झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Share:

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमित शाह और CRPF स्कूलों को लेकर फिर दी गीदड़-भभकी

    Fri Oct 25 , 2024
    नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani terrorist) गुरपंतवंत सिंह पन्नू (Gurpantwant Singh Pannu) ने एक बार फिर गीदड़-भभकी (Jackal-snarling) दी है। पन्नू ने इस बार सीआरपीएफ स्कूलों (CRPF schools) के बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा उसने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah.) की विदेश यात्रा के बारे में खुफिया जानकारी देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved