img-fluid

इंदौर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, किसानों से कहा- मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे

  • April 11, 2025

    इंदौर। इंदौर (Indore) में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आए। एयरपोर्ट पर उनका शहर के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों से कहा कि आप और हम मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश जोशी के भाई अरविंद जोशी के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

    विमानतल पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैै। इससे गरीब वर्ग को भाजपा सरकार की योजना की जानकारी मिलेंगी और वह उसका लाभ उठ सकेंगे।


    विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता उनसे मिले और उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह इंदौर में करीब डेढ़ घंटे रुके। इसके बाद वे फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए। इंदौर में भाजपा द्वारा बूथ दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर परिवारों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर रहे है। लोग इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं भी उन्हें बता रहे है।

    Share:

    सौरभ शर्मा के परिजनों को मिली जमानत, कोर्ट ने 10-10 लाख के बॉन्ड पर दी राहत

    Fri Apr 11 , 2025
    भोपाल: मध्यप्रदेश आरटीओ (Madhya Pradesh RTO) के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) के परिजनों को ईडी से जुड़े मामले में जमानत मिल गई है. 11 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने 10-10 लाख रुपए के बॉण्ड पर जमानत दी है. 18वें अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved