• img-fluid

    खौतली पुल पर पांच फीट पानी होने से श्योपुर- कोटा हाईवे बंद

  • July 23, 2022

    श्योपुर। पार्वती नदी (Parvati River) का जलस्तर लगातार बढऩे से दो दिन से श्योपुर- कोटा हाइवे (Sheopur – Kota Highway) बंद बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह 6 से बजे से 10 घंटे के लिए मार्ग चालू हुआ था, इसके बाद दोपहर 3.30 फिर बजे बंद हो गया। शाम 5 बजे तक जल स्तर बढऩे से खातौली पुल पर 5 फीट पानी हो गया। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    मालवा क्षेत्र में हुई बारिश का असर श्योपुर जिले से गुजरी पार्वती नदी पर दिख रहा है। पार्वती नदी का जल स्तर से बढऩे से खातौली पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। पुल के पानी में डूब जाने से श्योपुर का कोटा से संर्पक कटा हुआ है। एक सप्ताह में पांचवीं बार पांचवी बार श्योपुर-कोटा हाइवे बंद हुआ है।



    शनिवार की शाम 5 बजे तक पुल पर 6 फीट तक पानी आ गया था, जिससे रातभर भी आवागमन बंद रहा। पार्वती नदी में सुबह से जल स्तर बढ़ता जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ा दी। लोगों को नदी से दूर रखने और ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट रहने को भी कहा है। हालांकि, प्रशासन ने अभी पार्वती को खतरे के निशान से बहुत नीचे बताया हैं, लेकिन ग्रामीणों को जागरूक रहने की सलाह जरूर दी है।

     

    अमराल नदी के उफान से सोंइकला से भीखापुर को जोडऩे वाले रपटे पर पानी आ गया और उससे गिलास, भीखापुर, चकबमूल्या, सौभागपुरा, मल्होत्रा, रामबाड़ी, हनुमानखेड़ा, डाबली सहित करीब 15 से अधिक गांवों का सोंईकलां और श्योपुर से संपर्क कट गया है। ऐसे हालातों में ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री के लिए भी परेशानियों का सामना करना पडा। यह रास्ता दिनभर बंद बना रहा।

     

    Share:

    ट्रंक कॉल सेवाओं से फाईव जी तक के सफर की साक्षी है वर्तमान प्रौढ़ पीढ़ी

    Sun Jul 24 , 2022
    – लिमटी खरे एक समय था जब दूर रहने वाले अपने रिश्ते नातेदारों, मित्रों से संवाद के लिए खतो खिताब पर ही निर्भरता हुआ करती थी। बहुत जरूरी सूचना अगर होती थी तो टेलीग्राम भेज दिया करते थे। बहुत ही जरूरी सरकारी संदेशों को पुलिस के वायरलेस के जरिए भेजा जाता था जिन्हें ‘रेडियो मैसेज‘ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved