• img-fluid

    शैव अखाड़ों ने बनाया शम्भू सन्यासी मंडल

  • January 13, 2022

    • वैष्णव अखाड़ों से खुद को किया अलग-साथ साथ कार्यक्रमों में भाग भी नहीं लेंगे

    उज्जैन। कल शैव सम्प्रदाय से जुड़े 10 अखाड़ों ने खुद को वैष्णव अखाड़ों से अलग करने की घोषणा करते हुए अपना खुद का शैव शम्भू सन्यासी मंडल गठित किया है। निरंजनी अखाड़े पर हुई बैठक में इसका अध्यक्ष भी चुन लिया गया है। शेष कार्यकारिणी का विस्तार बाद में करने की बात कही गई है। सन्यासी मंडल के संतों ने कहा कि आगे से वे किसी भी कार्यक्रम में वैष्णव अखाड़ों के साथ शामिल नहीं होंगे। बुधवार को बडऩगर रोड स्थित पंचायती निरंजनी अखाड़ा में शैव संप्रदाय, उदासीन संप्रदाय और निर्मल संप्रदाय के 10 अखाड़ों के संतों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने शैव शम्भू सन्यासी मंडल के गठन की घोषणा करने के साथ ही जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी महाराज को अध्यक्ष बनाते हुए पूर्व में हुए कथित बहिष्कार को नकार दिया तथा पूर्व में बहिष्कृत किए गए सभी संतों की वापसी कर सभी को पूरा सम्मान देते हुए अखाड़ों में वापस लिया। बैठक अटल अखाड़े के सचिव प्रेम गिरी महाराज ने अध्यक्षता की। जिसमें चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज सहित अन्य अखाड़ों के वरिष्ठ संतो ने शैव शंभू सन्यास मंडल बनाने पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि 2 दिन पूर्व कुछ वैष्णव संतों ने बैठक कर अपने को अलग करते हुए रामा दल का गठन कर लिया था। इस पर बुधवार को सेवादारों की महत्वपूर्ण बैठक हुई और निर्णय लिया कि अब वैष्णव संतो के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।


    वहीं शैव शंभू सन्यास मंडल की बैठक में सूचना मंत्री पद पर विद्या भारती महाराज को नियुक्त किया गया। शैव शम्भू सन्यासी मंडल की बैठक में पंचायती निरंजनी अखाड़ा की ओर से रविंद्र पुरी महाराज, पंचायती आनंद अखाड़ा धनराज गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी और पुरुषोत्तम पुरी महाराज, आव्हान अखाड़ा से थाना पति सेवानन्द गिरी महाराज, अग्नि अखाड़ा से कृष्णानंद ब्रह्मचारी, पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की ओर से मुखिया मंहत भगत राम महाराज, बड़ा उदासीन अखाड़े से मुखिया मंहत, महानिर्वाणी आखडे से महंत मुकुंद पूरी महाराज, अवधेशपुरी महाराज, निर्मल आखडे से महंत त्रिलोचन सिंह सहित महन्त देवगिरी महाराज, गुप्त गिरी महाराज, कृष्णा गिरी, देवपुरी महाराज, सोहम आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, दंडी आश्रम के महंत चैतन्य ब्रह्मचारी, सिद्धा आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, श्रीमंत रामेश्वरानंद महाराज, चारधाम के स्वामी कमलेश महाराज, राधे श्याम आश्रम चिंतामन रोड के श्याम बाबा, मंगलनाथ के महंत पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित गोस्वामी समाज के अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी बैठक में मौजूद रहे।

    Share:

    चरक अस्पताल में सनसनी.. ऑपरेशन के बाद कोरोना की मरीज महिला रात में गायब हुई

    Thu Jan 13 , 2022
    सुबह से आरआर टीम उसकी खोज में निकली-कल सुबह ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट आई थी पॉजीटिव उज्जैन। बीती रात चरक अस्पताल से एक महिला जो कि कोरोना पॉजीटिव थी, वह गायब हो गई और आरआर टीम उसे तलाश करने नरवर के समीप गई है। महिला ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया था तथा उसकी कोरोना रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved