• img-fluid

    दुबई में शाही अंदाज़ में मनाया गया शाहरुख खान का जन्‍मदिन, देखें बुर्ज खलीफा की तस्वीरें

  • November 03, 2021

    मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट (56th birthday celebrated) किया। इस मौके पर मन्नत के बाहर पूरा दिन फैंस का हुजूम उमड़ा रहा, साथ ही सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बधाईयां मिलती रही हैं। सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वालों तक… लोग रात तक अपने बादशाह को जन्मदिन की मुबारकबाद देते रहे और ख़ास महसूस करवात रहे। लेकिन इसी बीच शाह रुख के जन्मदिन पर फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको याद होगा पिछले साल किंग खान(King Khan) के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा रौशनी से जगमगा(Dubai’s Burj Khalifa lit up with light) उठा था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अब इस साल भी शाह रुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा(Burj Khalifa) को दुल्हन की तरह सजाया गया। दुबई से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa ) पूरी तरह रौशनी से जगमगाता हुआ दिख रहा है। फेमस फोटोग्राफर ने बुर्ज खलीफा की तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में शाह रुख का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नज़र आ रहा है वहीं दूसरी तस्वीर में शाह रुख की तस्वीर नज़र आ रही है और तीसरी तस्वीर में बुर्ज खलीफा पर हैप्पी बर्थडे शाह रुख ख़ान लिखा नज़र आ रहा है। शाह रुख के लिए फिर से ये सम्मान देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।



    आपको बता दें कि शाह रुख ने भले ही इस साल अपने जन्मदिन पर कोई ग्रैंड पार्टी न की हो, लेकिन उनके लिए ये जन्मदिन किसी और वजह से बहुत ख़ास रहा है। किंग ख़ान के बर्थडे से कुछ दिन पहले ही आर्यन खान रिहा होकर घर आ गए थे। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया हुआ था। आर्यन करीब 25 दिन मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद थे, आखिरकार 28 अक्टूबर को उन्हें ज़मानत मिली और 30 अक्टूबर को वो जेल से रिहा होकर मन्नत लौटे।

    Share:

    इन राज्यों में डेंगू के बढ़ाते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजी खास टीमें

    Wed Nov 3 , 2021
    नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना (global pandemic corona) के बाद अब लोगों को डेंगू का डंक मारने लगा है। राजधानी दिल्‍ली सहित देश के करीब 9 राज्‍यों में इस समय डेंगू ने पांव पसर लिए हैं। इसीलिए डेंगू (Dengue)के बढ़ते मामलों से निपटने में तकनीकी मदद उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved