• img-fluid

    Siddharth Shukla के जन्मदिन से पहले अनाथालय पहुंचीं Shahnaz Gill, फैंस ने कह डाली ये बात

  • December 01, 2021

    डेस्क। सिद्धार्थ शुक्ला जो कभी मनोरंजन जगत का जगमगाता चेहरा थे आज सिर्फ एक याद बन कर रह गए हैं। 2 सिंतबर को अचानक सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन ने हर किसी को सदमा दे दिया था।

    सिद्धार्थ ने अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीता था लेकिन वह इस तरह बिना कुछ कहे चले जाएंगे इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। उनके जाने के गम हर फैंस को है लेकिन उनके परिवार के दिल पर क्या गुजर रही होगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।

    अनाथालय पहुंची शहनाज गिल
    सिद्धार्थ के जीवन में उनकी मां, बहन और फैंस के अलावा एक ऐसी लड़की भी थी जो दोस्त से कहीं ज्यादा थी। बिग बॉस सीजन 13 के दौरान सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात हुई थी और वहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी थी। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन है वह जिंदा होते तो इस साल अपना 41वां जन्मदिन मनाते। अब हाल ही में शहनाज गिल को अमृतसर के एक अनाथालय में देखा गया जिसके बाद से फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं।

    सिद्धार्थ के जन्मदिन से कई दिन पहले ही शहनाज गिल अमृतसर के एक अनाथालय में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताया और बातें भी कीं। उनकी मां भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।

    कई यूजर्स ने शहनाज को एक मजबूत लड़की बताया तो कईयों ने उनके प्यार भरे दिल की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- सना तुम परी हो जिसे पूरी दुनिया मिलनी चाहिए। सिद्धार्थ के साथ शहनाज की जोड़ी को सिडनाज कहा जाता है और सिद्धार्थ के जाने के बाद भी सिडनाज के फैंस उन्हें प्यार जताते रहते हैं। शहनाज को हमेशा फैंस का प्यार मिलता है।

    शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी में कमाल की केमेस्ट्री नजर आती थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के बीच खूब मशहूर हुए थे। यहां तक की ऐसी खबरें भी थीं कि सिद्धार्थ और शहनाज शादी करने वाले थे लेकिन इस खुशखबरी से पहले ही इतनी बड़ी घटना घट गई।

    सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से शहनाज की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने काफी समय तक खाना पीना भी छोड़ दिया था। करीब एक महीने बाद वह दोबारा काम पर लौटीं और आगे अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे रही हैं।

    Share:

    शहर के 100 सामुदायिक शौचालयों में होगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

    Wed Dec 1 , 2021
    इंदौर । नगर निगम (Municipal council) जहां बड़े सौर ऊर्जा प्लांट (power plant) लगाने की योजना पर काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइट, ट्यूबवेल (Street Light, Tubewell) से लेकर गार्डनों में भी सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के साथ अब 100 सार्वजनिक शौचालयों (public toilets) में भी सोलर पैनल लगेंगे, जिसकी क्षमता 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved