img-fluid

शाहिद-करीना कपूर सालों बाद साथ नजर आए, ब्रेकअप के बाद X कपल ने किया Hug

  • March 08, 2025

    नई दिल्लीः एक वक्त था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की ऑस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया था. जब वी मेट में दोनों की लव कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और उस दौरान इनके डेटिंक की खबरें भी आई थीं. इतना ही नहीं ये भी सुनने में आ रहा था कि ये कपल शादी भी करेगा लेकिन बाद में दोनों की ब्रेकअप हो गया था. और अब एक बार फिर दोनों को एकसाथ देखा गया, इतना ही नहीं बीते दौर की इस जोड़ी ने एक दूसरे को हग भी किया.


    पिंक सिटी में चल रहे IIFA इवेंट में करीना कपूर और शाहिद कपूर फिर से एक साथ आए. शाहिद कपूर और करीना कपूर को अवॉर्ड नाइट से पहले एक प्रेस मीट के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पलों को एंजॉय करते देखा गया. और बाद में उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया. इस बीच दोनों कुछ मेहमानों का सम्मान करने के लिए वहां गए थे. उनके साथ मंच पर फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन भी थे, जो पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रहे हैं. 9 मार्च को मुख्य पुरस्कार समारोह में शाहिद कपूर मुख्य कलाकारों में से एक हैं, जबकि करीना कपूर खान अपने महान दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी, जो उनकी सिनेमाई विरासत के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे.

    Share:

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दीं शुभकामनाएं

    Sat Mar 8 , 2025
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (President Draupadi Murmu and Vice President Jagdeep Dhankhad) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर (On International Women’s Day) महिलाओं को शुभकामनाएं दीं (Greeted   Women) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई। आज हम महिलाओं की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved