• img-fluid

    कल अपना 58वां जन्मदिन मनाएंगे Shah Rukh Khan, सितारों से सजेगी भव्य महफिल

  • November 01, 2023

    मुम्बई (Mumbai)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Bollywood Badshah Shahrukh Khan) दो नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन (58th birthday) मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता के करियर के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहा है। 2023 में उनकी फिल्मों ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस (Global box office) पर 2000 करोड़ का कारोबार (Business worth Rs 2000 crore) किया है। यही वजह है कि सुपरस्टार अपने जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाने जा रहे हैं।


    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दिन एक भव्य उत्सव की तरह मनाया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख की साल की तीसरी रिलीज, राजकुमार हिरानी की डंकी का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होगा। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह कार्यक्रम सालभर शाहरुख की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए है और इसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, काजोल, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी, एटली, सिद्धार्थ आनंद सहित अन्य लोग शामिल होंगे। शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी में दिखेंगी। बता दें कि वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

    टीजर से होगा बर्थडे का आगाज
    रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख का जन्मदिन डंकी के टीजर की रिलीज के साथ शुरू होगा। उसके बाद एक प्रशंसक कार्यक्रम होगा और बाद में शाहरुख हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करेंगे जो हर साल उनका जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं। इसके बाद वह अपनी पार्टी में जाएंगे जो बीकेसी, बांद्रा में आयोजित की जाएगी।

    पहली बार हिरानी के साथ काम कर रहे शाहरुख
    गौरतलब है कि पठान और जवान की अपार सफलता के बाद फैंस शाहरुख की डंकी का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में अपनी तीन फिल्में रिलीज करने से पहले, किंग खान ब्रेक पर थे। आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद से वह किसी भी प्रमुख भूमिका में नजर नहीं आए थे। डंकी राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म है।

    Share:

    World Cup 2023 : भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले BCCI का फैसला, मुंबई और दिल्ली में नहीं होगी आतिशबाजी

    Wed Nov 1 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । वर्ल्ड कप मैच (world cup match) के दौरान और बाद में होने वाली आतिशबाजी का मजा दर्शकों को मुंबई और दिल्ली (Mumbai and Delhi) के मुकाबलों में नहीं मिल सकेगा। बिगड़ती हवा गुणवत्ता के बीच हाल ही में BCCI दोनों शहरों में आतिशबाजी नहीं करने का ऐलान किया है। खास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved