• img-fluid

    इन 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू की चपेट में पहाड़ी राज्य, जानिए कब मिलेगी राहत

  • June 18, 2024

    नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी (Severe heat in many states) का कहर जारी है। अभी भी कई राज्यों के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। यहां तक कि इस बार पहाड़ी राज्य भी गर्मी से तप रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Uttar Pradesh, Haryana, Chandigarh, Delhi) के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली।

    दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो कि 46.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 19 जून को भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।

    आईएमडी के अनुसार 18 जून और 19 जून को बिहार और झारखंड राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। अरब सागर से चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम में नमी देखने को मिलेगी और इस कारण हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश की संभावना भी है। आईएमडी की मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि 19 जून से पंजाब और हरियाणा में लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

    आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने आगे बताया कि देशभर में अत्यधिक गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी अछूता नहीं रहा। हिमाचल के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गर्मी को लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य की कुछ जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    13 जून को हिमाचल में इल सीजन का सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमा सेन का कहना है कि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में अगले तीन से पांच दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

    Share:

    बिहार में एक बार फिर पुल हादसा! अब उद्घाटन से पहले ही नदी में समाया 12 करोड़ का पुल

    Tue Jun 18 , 2024
    पटना। बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा (bridge accident in Bihar) हुआ है। उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया (bridge collapsed and fell into the river)। घटना अररिया जिला के सिकटी प्रखंड (Sikti block of Araria district) की है। यहां करोड़ों की लागत से बकरा नदी के पड़रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved