img-fluid

तय समय से ज्यादा अमेरिका में रहे सात हजार भारतीय छात्र, यूएस संसद में पेश रिपोर्ट में दावा

January 30, 2025

वाशिंगटन। भारत से अमेरिका जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 2023 में भारत से 7,000 से अधिक छात्र अमेरिका में अपने निर्धारित समय से अधिक समय तक रुके है। यह जानकारी सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज की जेसिका एम वॉन ने अमेरिकी हाउस कमेटी को दी। उन्होंने बताया कि दुनिया के 32 देशों में छात्र और विनिमय आगंतुकों के अमेरिका में तय समय से अधिक रुकने की दर 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है। विशेष रूप से, एफ-1 और एम-1 वीजा धारक, जो शैक्षिक और व्यावसायिक कामो के लिए आते हैं, इनमें सबसे ज्यादा लोग तय समय से अधिक रुकते हैं।


वॉन ने अमेरिकी हाउस कमेटी को ये भी बताया कि ब्राजील, चीन, कोलंबिया और भारत जैसे देशों में हजारों लोग अपनी वीजा अवधि से ज्यादा समय तक अमेरिका में रहते हैं और भारत से आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, करीब 7,000 से भी ज्यादा। उन्होंने इसके अलावा अमेरिका की आव्रजन नीतियों में सुधार की आवश्यकता की बात की, जिसमें एच-1बी वीजा जैसे कार्यक्रमों में सुधार की भी सिफारिश की गई है।

साथ ही वॉन ने अमेरिकी हाउस कमेटी को बताया कि वीजा जारी करने की नीतियों में समायोजन की ज़रूरत है और आंतरिक प्रवर्तन को मजबूत करने की भी। इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई महत्वपूर्ण तरीकों से कानून में संशोधन करना चाहिए। जेसिका एम वॉन ने अमेरिकी संसद को बताया कि छात्र वीजा आवेदकों पर दोहरे इरादे की अवधारणा लागू नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि छात्रों को यह दिखाना चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने देश वापस लौटेंगे, न कि अमेरिका में बसने का इरादा रखें।

Share:

MP: कर्ज चुकाने के लिए हाइवे से लूट लिया प्याज व लहसुन से भरा वाहन, आगरा से पकड़े पांच आरोपी

Thu Jan 30 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने 28 जनवरी की रात हाइवे पर एक वाहन चालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को आगरा से पकड़ने की कार्रवाई की है। बदमाश वाहन सहित उसमें भरी 45 बोरी प्याज व 18 कट्टे लहसुन लूट ले गए थे। पुलिस ने लहसुन तो बरामद कर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शनिवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved