• img-fluid

    अपने मोबाइल पर सेट करें गूगल का ये ऐप, कभी गुम नहीं होगा आपका एंड्रॉयड फोन

  • July 27, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर (Android user) हैं और Google Find My के बारे में नहीं पता तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। इस पावरफुल ऐप या टूल (Powerful app or tool) की मदद से आप किसी खोए हुए डिवाइस की लोकेशन ट्रैक (location track) करने से लेकर लॉक करने या फिर डाटा मिटाने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको इसका इस्तेमाल आता है और आपने इसे सेटअप कर रखा है तो डिवाइस के चोरी होने या खोने की टेंशन नहीं रहेगी। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।


    Google Find My की मदद से डिवाइस की लोकेशन लगातार ट्रैक की जाती है, हालांकि इसके लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपका फोन ऑफलाइन हो गया या फिर बंद हो गया तो उसकी आखिरी लोकेशन की जानकारी भी इसकी मदद से मिल जाती है। यानी कि आप समझ सकते हैं कि आपके डिवाइस को कहां स्विच ऑफ किया गया है। जरूरी है कि अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट में फाइंड माय को हमेशा इनेबल रखें।

    आसानी से कर सकते हैं ये काम
    आप गूगल फाइंड माय की मदद से फोन की लोकेशन पता करने या ट्रैक करने के अलावा डिवाइस को रिमोटली लॉक भी कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका डिवाइस वापस नहीं मिल पाएगा या फिर उसमें सेंसिटिव डाटा है तो डाटा वाइप या डिलीट करने का काम भी गूगल फाइंड माय की मदद से किया जा सकता है। गूगल अकाउंट की मदद से लॉगिन करते ही एंड्रॉयड डिवाइस अपने आप Find My से कनेक्ट हो जाता है।

    ऐसे यूज करें Google Find My
    आपके पास गूगल अकाउंट होना चाहिए, जिससे आपने एंड्रॉयड डिवाइस सेटअप करते वक्त लॉगिन किया हो। आप किसी वेब ब्राउजर या Android डिवाइस पर गूगल फाइंड माय को ऐक्सेस कर सकते हैं। एंड्रॉयड फोन में डेडिकेटेड ऐप डाउनलोड करना होगा और वहीं ब्राउजर में https://www.google.com/android/find/ पर जाना होगा। इसके बाद गूगल अकाउंट से लॉगिन करते ही लिंक्ड डिवाइसेज की लिस्ट दिख जाएगी।

    जैसे ही आप उस डिवाइस पर क्लिक या टैप करेंगे, जिसे खोजना है तो उसकी लोकेशन दिखाई जाएगी। मैप पर लोकेशन देखने के अलावा आपको स्क्रीन पर डिवाइस लॉक करने से लेकर वाइप करने जैसे कई विकल्प दिख जाएंगे। आप चाहें तो यहीं से अपने डिवाइस को रिंग कर सकते हैं और फोन साइनेंट मोड पर हो, तब भी रिंग सुनाई देगी। इस तरह गूगल फाइंड माय का इस्तेमाल आप घर में फोन खोजने के लिए भी कर सकते हैं।

    Share:

    डीआरडीओ के एडी-1 इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरिकी THAAD, रूसी S-400 से की जा रही तुलना

    Sat Jul 27 , 2024
    मॉस्को: भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने AD-1 मिसाइल इंटरसेप्टर (interceptor missile) का सफल परीक्षण कर इतिहास बना दिया है। इसी के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है, जिसके पास अपना खुद का विश्वसनीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। AD-1 मिसाइल इंटरसेप्टर के कारण भारत को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved