• img-fluid

    आपातकाल में होमगार्ड सैनिकों की सेवाएं सराहनीय: गृहमंत्री

  • October 14, 2020

    • महिला होमगार्ड को मिलेगी 3 महीने का मेटरनिटी लीव

    भोपाल। काम कोई भी हो, छोटा या बड़ा नहीं होता, काम में डूब जाना बड़ी बात है। होमगार्ड के जवान आपात स्थिति में भी बेहतर परिणाम देते आये हैं। होमगार्ड की महिला सैनिकों को भी 90 दिवस के सवैतनिक प्रसूति अवकाश का लाभ दिया जाएगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर होमगार्ड मुख्यालय परिसर में आयोजित सैनिक सम्मेलन में यह बात कही। गृह मंत्री ने कहा कि सैनिक से सिपाही की चयन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। चयन में सीनियोरिटी कम मेरिट प्रक्रिया अपनाई जायेगी। सैनिकों के लिये गठित वेलफेर फंड की प्रतिवर्ष एक करोड़ 50 लाख रूपये मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों को मिलने वाली अनुगृह राशि जो 40 वर्ष से पहले सेवानिवृत्ति पर नहीं मिलती है, इसे दिलाने के लिये प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाएगा। सेवाओं में यदि बीच में ब्रेक होता है तो बड़े कालखंड पर 15 दिवस प्रतिवर्ष के मान से अनुगृह राशि प्रदान किये जाने पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान भी पुलिस विभाग के ही महत्वपूर्ण अंग हैं। जवानों के द्वारा संकटकाल में सेवाएँ देकर बेहतर कार्य किये जाने के उदाहरण मौजूद हैं। जवानों के हित में सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं आने दी जाएंगी।

    Share:

    यह चुनाव गरीब हितैषी और गरीब विरोधी के बीच: शर्मा

    Wed Oct 14 , 2020
    भोपाल। ‘हां…चुनाव है,’ उन दो दलों के बीच जो एक गरीब हितैषी है और दूसरा गरीब विरोधी। एक दल जिसने पं. दीनदयाल जी के दर्शन, अंत्योदय को साकार करते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को साकार किया, वहीं दूसरी और गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों के साथ मजाक किया और हमेशा गरीबों का अपमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved