• img-fluid

    Share Market: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 16150 से नीचे, एयरटेल और टीसीएस में दिख रही कमजोरी

  • July 11, 2022


    नई दिल्ली। ग्लोबल बाजारों से मिला-जुला संकेत मिलने के बाद भारतीय बाजार भी हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ खुले हैं। सोमवार को सेंसेक्स 250 अंक नीचे फिसल गया है जबकि निफ्टी भी 16150 के नीचे आ गया है। उससे पहले अमेरिका बाजार शुक्रवार को सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे हैं।

    डाओ जोंस पर 300 अंक की रेंज में कारोबार हुआ और ये इंडेक्स 50 अंक नीचे बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली और शुक्रवार को ये हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। जून में अमेरिका में 3.7 लाख रोजगार जुड़े और अनुमान 2.5 लाख का था।


    एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्विटर के शेयर का भाव 5 फीसदी तक फिसला नजर आया है। यूरोपीय बाजारों में मजबूती देखने को मिले हैं। वहीं, सिंगापुर और मलेशिया के बाजार आज बंद रहेंगे। जापान के बाजारों में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

    SGX Nifty में गिरावट देखने को मिल रही है ये इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार करता दिख रहा है। सोमवार को एयरटेल और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है।

    Share:

    गगनयान मिशन की तैयारियां पूरी, अगले साल अंतरिक्ष जाएंगे भारतीय मूल के लोग, बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

    Mon Jul 11 , 2022
    नई दिल्‍ली । भारत (India) अपने गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की तैयारी कर चुका है। अगले साल ही भारतीय मूल के एक या 2 लोग अंतरिक्ष (space) में जाएंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने दी है। उन्होंने कहा, ‘अगले साल भारतीय मूल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved