• img-fluid

    महर्षि वैध विज्ञान विद्यापीठ संस्थान में कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी

  • August 04, 2020

    • मेस के वाशबेसन के पास मिली बॉडी, मामला संदिग्ध

    भोपाल। महर्षि वैध विज्ञान विद्यापीठ संस्थान ग्राम छान मिसरोद में कल सुबह एक कर्मचारी की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मेस के वाशबेसन के पास मिली थी। बॉडी पर उपरी चोटों का कोई निशान नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। बॉडी को पोस्टमार्ट के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय भवानी सिंह लोधी महर्षि वैध विज्ञान विद्यापीठ संस्थान ग्राम छान में सफाईकर्मी थे। वह मूलत: गोपालपुर जिला रायसेन के निवासी थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी संस्थान की मेस में बर्तन धोने की चल रही थी। पुलिस का कहना है कि बर्तन धोने के बाद वह अक सर वहीं नहा लिया करता था और मेस में ही सोता था। कल सुबह करीब साढ़े सात बजे संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने उसकी बॉडी को देखा और पुलिस को सूचना दी थी।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पॉट मुआएना करने के बाद में लाश का पंचनामा बनाकर बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया था। उसके परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई थी। पुलिस का अनुमान है कि मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। हालांकि अन्य एंगल पर भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं गांधी नगर थाना इलाके में स्थित आरजीपीवी कॉलेज के सामने मेन रोड पर बीती 24 जुलाई को युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था।
    जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। मृतक विजय मसकोले पिता रूप पाल मस्कोले 48 वर्ष निवासी मकान नंबर 814 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद का रहने वाला था। इधर रायसेन निवासी ज्ञान सिंह अहिर पिता भरोसीलाल अहिरवार (46) दो दिन पहले बिलखिरिया इलाके में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनकी भी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

    Share:

    अयोध्याः सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक

    Tue Aug 4 , 2020
    – डॉ. रामकिशोर उपाध्याय अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। पांच अगस्त का दिन भारत के लिए सांस्कृतिक महत्व का दिन है। यह शिलान्यास केवल राममंदिर का ही नहीं अपितु उस प्राचीन संस्कृति के पुनर्निर्माण का भी है जिसने प्राणियों में सद्भावना-हो और विश्व का कल्याण-हो कहकर लोकमंगल की कामना की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved