• img-fluid

    फैक्ट्री में कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैली

  • July 25, 2020

    भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों के हवाले किया जा चुका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
    पुलिस के मुताबिक राजेश जैन (55) दशमेश नगर में रहते थे और फैक्ट्री में काम करते थे। वह घर जाने के बजाए फैक्ट्री में ही रात में चौकीदारी करते थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे फैक्ट्री बंद हो गई थी। शुक्रवार सुबह कर्मचारी पहुंचे तो गेट नहीं खोला गया। आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो राजेश के मोबाइल पर फ ोन किया गया। राजेश ने फ ोन नहीं उठाया तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अनहोनी की आशंका पर गेट तोड़ा गया तो राजेश जैन अचेत मिले। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के डॉक्टरों ने चैक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

    शिवयोग में मन रही नागपंचमी, घरों पर ही की नागदेवता की पूजा

    Sat Jul 25 , 2020
    भोपाल। श्रावण मास की शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व शिवयोग में नागपंचमी मनाई जा रही है। कोरोना महामारी के कारण इस बार भक्त नागदेवता के मंदिर पर जाकर मूर्ति पर दूध और सुंगध आदि अर्पित नहीं कर पा रहे हैं। वे घरों में ही पूजा-पाठ कर रहे हैं। पंचमी की तिथि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved