• img-fluid

    सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी: दिल्ली ने केरल को 4-1 से हराया

  • March 19, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। दिल्ली (Delhi) ने हॉकी इंडिया 14वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 (Hockey India 14th Senior National Women’s Hockey Championship 2024) में केरल (Kerala) को 4-1 से हराया। यह चैंपियनशिप पुणे में आयोजित हो रही है।


    विजेता टीम दिल्ली के लिए सोनाली ने दो, मानसी और तान्या ने एक-एक गोल किए जबकि केरल के लिए एकमात्र गोल श्वेता ने किया। दिल्ली के कोच सुबोध नौड़ियाल ने बताया कि दिल्ली की टीम की खिलाड़ी दिव्या को वूमेन ऑफ द मैच आंका गया।

    इससे पहले रविवार को पांचवें दिन प्रतियोगिता में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हॉकी हरियाणा ने पूल डी मुकाबले में ले पुडुचेरी हॉकी को 22-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    वहीं, पूल ई मुकाबले में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 6-1 की जीत के बाद अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

    Share:

    देश में 15 मार्च तक 280.79 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन

    Tue Mar 19 , 2024
    -चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 340 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान नई दिल्ली (New Delhi)। देश में चालू चीनी विपणन वर्ष 2023-24 (Current sugar marketing year 2023-24) में 15 मार्च तक मामूली गिरावट (slight decline) के साथ 280.79 लाख टन चीनी का उत्पादन (Production of 280.79 lakh tonnes of sugar) हुआ है। इससे पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved