• img-fluid

    राजगढ़ लोकसभा चुनाव में अनियमितता को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

  • July 17, 2024


    भोपाल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Senior Congress leader Digvijay Singh) राजगढ़ लोकसभा चुनाव में (In Rajgarh Lok Sabha Elections) अनियमितता को लेकर (Regarding Irregularities) हाईकोर्ट पहुंचे (Reached High Court) । दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। चुनाव में वह भाजपा के रोडमल नागर से 1,46,089 मतों के अंतर से हार गए थे।


    दिग्विजय सिंह के कार्यालय ने बताया कि अपनी याचिका में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अनियमितताओं को उजागर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव मानदंडों का पालन नहीं किया गया। प्रचार के दौरान, सिंह ने लोगों से यह कहते हुए समर्थन मांगा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। सिंह ने पहले रिटर्निंग अधिकारी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।

    चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में कम से कम तीन से पांच लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी। इसमें राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीट भी शामिल थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की।

    Share:

    दिग्विजय सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, दोबारा चुनाव कराने की कर दी मांग

    Wed Jul 17 , 2024
    भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव के नतीजों Rajgarh Lok Sabha Election Results() पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एमपी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राजगढ़ लोकसभा चुनाव (Rajgarh Lok Sabha Elections) में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने यहां से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved