• img-fluid

    श्रीलंका में भी उठी सुशांत के लिए न्याय की मांग, बहन श्वेता ने होर्डिंग शेयर कर कही ये बात

  • October 11, 2020
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई देशों से सुशांत के ल‍िए न्‍याय की मांग उठ रही है। अब श्रीलंका में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर होर्डिंग लगे हैं। फैंस की ओर से लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने और केस की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की मांग करती रही हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की सीबीआई जांच कर रही है। श्वेता सिंह कृति सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन चला रही हैं।
    श्वेता सिंह कृति ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो श्रीलंका की है। इन तस्वीरों में कुछ होर्डिंग नजर आ रही है। श्रीलंका की सड़कों पर सुशांत के ल‍िए न्‍याय की मांग करते हुए होर्डिंग नजर आ रहे हैं। श्वेता सिंह कृति ने ट्विटर पर होर्डिंग शेयर कर लिखा-‘शुक्रिया श्रीलंका।’
    युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी और फ‍िर सीबीआई को यह मामला सौंप दिया गया।
    अब इस मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के एक पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर की थ्योरी को खारिज कर द‍िया है। सुशांत के फैंस और परिवार उनके सुसाइड पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सुशांत की बहन और परिवार वालों का कहना है कि उन्हें सीबीआई की जांच पर भरोसा है।

    Share:

    छह माह से बंद श्रद्धालुओं के लिए आज खुलेगा कामाख्या मंदिर

    Sun Oct 11 , 2020
    गुवाहाटी । राजधानी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम दर्शनार्थी व श्रद्धालुओं के लिए फिर से आज यानि रविवार को खोल दिया जाएगा। कामाख्या देवालय प्रबंधन समिति ने जारी एक एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। देवालय प्रबंधन समिति ने भक्तों के लिए देवालय परिसर के द्वार खोलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved