• img-fluid

    भाजपा की नगर कार्यकारिणी में रहेगा सिंधिया समर्थकों का दबदबा

  • December 12, 2021

    उज्जैन। भाजपा की नगर कार्यकारणी की घोषणा लंबे समय से रुकी हुई है लेकिन शीघ्र ही इसे लेकर भोपाल में निर्णय हो सकता है। जानकारी मिली है कि नगर कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थक स्थानीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है.! यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भाजपा कि नगर कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार पिछले कई महीनों से हो रहा है और नगर अध्यक्ष विवेक जोशी पुरानी टीम से ही काम चला रहे है। पहले तो मंत्री गुट और सांसद के बीच महामंत्री पद को लेकर खींचतान मची रही और बाद में कुछ सहमति बनी तो उपचुनाव के कारण घोषणा टल गई।


    राजधानी के सूत्रों ने बताया कि उज्जैन में सिंधिया समर्थकों की प्रभावी उपस्थिति है और श्री सिंधिया के भाजपा में शामिल होने ओर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनके समर्थकों को नगर टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। सिंधिया के उज्जैन में विश्वसनीय राजेन्द्र भारती द्वारा तीन नाम प्रदेश मुख्यालय को भिजवाए गए हैं जिसमें सर्वश्री आजम शेख, दिलीप परमार एवं उमेशसिंह सेंगर का नाम शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि एक अन्य नाम भी सिंधिया के खेमे से आ सकता है। इस प्रकार भाजपा की बहु प्रतीक्षित नगर कार्यकारिणी में उनका दबदबा रहेगा। हालाकि प्रभावी लोगों को यह खटक रहा है और वे शिकायत शिकवे पर उतर आए हैं। देखना है कि घोषित होने वाली नगर कार्यकारिणी में पदों का बटवारा किस तरह होता है..!

    मंगलनाथ का महंत होने के कारण संघ की भी राय बदली
    एक समय था जबकि शहर में श्री भारती को कट्टर कांग्रेसी और संघ विरोधी माना जाता था लेकिन पिछले उप चुनाव में पूरे समीकरण बदल गये..तथा श्री सिंधिया के भाकपा में आने के बाद उज्जैन में सिंधिया समर्थक भी भाजपा में आ गए..मंगलनाथ के महंत राजेंद्र भारती को लेकर संघ के शीर्ष नेतृत्व की राय बदली है और धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण संघ उन्हें पसंद कर रहा है। पिछले दिनों एक गुप्त बैठक भी श्री भारती की संघ के नेताओं के साथ हुई थी जिसमें भाजपा संगठन को लेकर चर्चा रखी गई थी। संघ के कहने पर अधिकारी मंगलनाथ क्षेत्र का विकास करने में श्री भारती की राय को अधिक महत्व दे रहे हैं। यह बात भाजपा के स्थानीय छत्रपो को भी पता है, शायद यही कारण है कि भाजपा के स्थानीय नेता श्री भारती से भी मेलजोल बढ़ा रहे हैं..!

    Share:

    शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

    Sun Dec 12 , 2021
    सीहोर जिले के धामंदा गांव पहुंचा शहीद का शव भोपाल। सेना के हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद नायक जितेन्द्र कुमार को श्रंद्धाजलि देेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के धामंदा गांव के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले आज सुबह शहीद का शव सेना के जवान उनके गांव लेकर पहुंचे। गांव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved