• img-fluid

    वैज्ञानिकों ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश: वीडी शर्मा

  • January 17, 2021

    भोपाल। करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए। आज भारत एक पीडि़त देश नहीं, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है। यह बात भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने देश और प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।
    शर्मा ने कहा कि आज भारत कोरोना से लड़ाई में सारी दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद लोगों के आत्मविश्वास को बनाए रखने के प्रयास जारी रखे। यही नहीं, बल्कि उन्होंने देश के वैज्ञानिक समूदाय और दवा उद्योग को भी कोरोना की दवा और वैक्सीन बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। यही वजह है कि देश में रिकॉर्ड समय में कोरोना की वेक्सीन बना ली गई है, जो गुणवत्ता के मामले में विश्वस्तरीय है।

    Share:

    आत्म निर्भर नहीं कर्ज निर्भर मध्यप्रदेश बना दिया: पटवारी

    Sun Jan 17 , 2021
    भोपाल। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने की जो पहल डॉक्टरों ने की है वह सराहनीय है। शिक्षा संस्थानों को स्कूल कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वैक्सीनेशन का स्वागत करती है। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने मप्र को आत्मनिर्भर नहीं बल्कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved