• img-fluid

    सावन माह का आगाज आज से, रवि से शुरू होकर रवि पर होगा खत्म

  • July 25, 2021

    जोधपुर। आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा के साथ ही आषाढ़ माह की समाप्ति हो गई। आज रविवार से सावन माह का कृष्ण पक्ष का आरंभ हुआ। इस बार सावन का महिना रविवार से शुरू होकर रविवार को ही खत्म होगा। तिथियों के क्षय के चलते इस बार सावन का माह 29 दिन रहेगा। सावन का महिना भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व रखता है। इस बार सावन माह को लेकर पेड़ों पर झूले भी सजने के आसार है। कोविड की छूट के बाद पेड़ों पर इस बार सावन के झूले पड़ेगें।

    आषाढ़ सूखा बीत गया। बारिश नहीं हो पाई। काली घटाएं घिरी, मगर वे बरसी नहीं। आषाढ़ माह की गुरू पूर्णिमा पर कयास लगाया जा रहा था कि बादल बरसेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। आसमां पर बादलों का डेरा है। हवा की गति भी मंद है। इधर रविवार को सावन का माह शुरू होने के साथ लोगों ने इस बार सावन अच्छा बीतने के आसार जताए है। मारवाड़ में सावन व भादवा का महिना बारिश के लिए अच्छा माना जाता रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता आगामी तीन चार दिनों तक बने रहने की संभावना व्यक्त की है। कुछेक स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी बारिश के आसार भी जताए है। मारवाड़ में शनिवार को ज्यादातर इलाके सूखे ही रहे। जोधपुर शहर में दिन में धूप खिली रही और बादलों की आवाजाही भी बनी रही। काली घटाएं उमड़ी मगर वे बरसी नहीं। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    नक्सलियों ने बैनर टांगकर शहीदी सप्ताह मनाने का किया ऐलान

    Sun Jul 25 , 2021
    नारायणपुर। जिले के ओरछा व छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाको में पूर्वी बस्तर डिवीजन व अमदई एरिया कमेटी ने बैनर पोस्टर लगाए हैं। नक्सलियो ने 28 जुलाई से 03 अगस्त तक गांव-गांव में शहीद सप्ताह मनाने का आह्वान बैनर लगाकर किया है। बीजापुर जिले के सिलगेर मामले को नरसंहार बताते हुए बस्तर आईजी पी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved