• img-fluid

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘सावी’, दिव्या ने बताया था अब तक का सबसे अलग किरदार

  • July 26, 2024

    डेस्क। ‘सावी’ इस मई में शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया था। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में दिव्या एक मजबूत महिला किरदार सावित्री के रूप में नजर आई थीं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ महीने बाद ही यह फिल्म दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई है।

    दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सावी’ आज, 26 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म सावी का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिव्या के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ वह खूबसूरत लगती हुई मुस्कुराती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में बंदूक लिए उनका अलग अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है,”सस्पेंस, भावना और दिल से जुड़ी जेल से भागने की कहानी। इस रोमांचक थ्रिलर में सभी लाइनें धुंधली हो जाती हैं। नेटफ्लिक्स पर देखें सावी।”


    बताते चलें कि ‘सावी’ की कहानी साल 2010 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ पर आधारित है। यह फिल्म भी साल 2008 की फ्रेंच थ्रिलर ‘पोर एली’ की रीमेक है। फिल्म लंदन में रह रही एक महिला की कहानी है, जो अपने पति नकुल सचदेवा और अपने बेटे के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। इस बीच उसके पति को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और उसा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसके बाद वह अपने पति की बेगुनाही साबित करने निकल पड़ती है, जिसकी मदद फिल्म में मिस्टर पॉल का किरदार निभा रहे अनिल कपूर कर रहे हैं।

    फिल्म में सावी के किरदार में दिव्या खोसला अपने पति की बेगुनाही को साबित करने के लिए अंडरवर्ल्ड के अपराधियों से भी भिड़ जाती है। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च पर भी कहा था कि उनका यह किरदार उनके अब तक के किरदार से काफी अलग है। उन्होंने कहा था कि इस किरदार को निभाना उनके लिए चुनौतिपूर्ण और दिलचस्प दोनों था। उन्होंने कहा था कि यह किरदार उनके लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें उन्हें सावी के अलग-अलग रंग और पहलू दिखाने को मिले हैं।

    Share:

    MP: कटनी में दर्दनाक हादसा, पंप लगाने कुएं में उतरे 4 लोगों  की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

    Fri Jul 26 , 2024
    कटनी। मध्य प्रदेश (MP) के कटनी (Katni) जिल में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग कुंए (well) में सबमर्सिबल पंप (pump) लगाने के लिए नीचे उतरे थे। कुएं में बन रही जहरीली गैस (poisonous gas) की चपेट में आने से सभी बेसुध हो गए। करीब नौ घंटे बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved