• img-fluid

    सऊदी अरब ने हज यात्रा से पहले अपग्रेड कर डाली चार हजार किमी की सड़कें

  • May 14, 2024

    रियाद (Riyadh)। हज यात्रा (Hajj pilgrimage) के लिए सऊदी अरब (Saudi Arabia) में कई देशों के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। भारत से भी 283 यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब (Saudi Arabia) पहुंच चुका है। वहीं सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने यात्रियों की सुविधा (Passenger convenience) के लिए इंतजाम करने के साथ ही कड़े नियम में लागू किए हैं। सऊदी अरब जनरल अथॉरिटी ने हज यात्रियों के लिए 4000 किलोमीटर की सड़कें अपग्रेड कर डाली हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 हजार किलोमीटर की सड़क का काम किया गया है। इसमें 158 किलोमीटर की रिसरफेसिंग, 403 जगहों पर क्रैक और पाथहोल भरने का काम और 2361 किलोमीटर में मरम्मत का काम किया गया है। इसके अलावा 1240 किलोमीटर में बालू के टीलों को हटाया गया है। 421 जगहों पर सड़क पर सफाई का काम किया गया है।


    अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए यह काम किया गया है। बता दें कि मक्का और मदीनी की यात्रा में सऊदी अरब की सड़कों की भी बड़ी भूमिका होती है। ना केवल हवाई रास्ते से बल्कि ट्रेन और सड़कों के रास्ते भी बड़ी संख्या में हज यात्री मक्का पहुंचते हैं। बता दें कि इस बार सऊदी अरब ने बिना परमिट के यात्रा करने वालों पर 50 हजार रियाल यानी करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा नियमों को तोड़ने पर 6 महीने की जेल भी हो सकती है। सजा पूरी होने के बाद 10 साल के लिए शख्स के निष्कासन का भी प्रावधान है।

    सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने पवित्र स्थानों पर एंट्री के लिए नुसुक कार्ड लॉन्च किया है। वहां मक्का में एंट्री के लिए परमिट की जरूरत होगी। इस बार सऊदी अरब में हय यात्रियों की 7700 उड़ानें पहुंच सकती हैं। इसके अलावा 27 हजार से ज्यादा बसें और ट्रेनें भी सेवा देंगी। मेडिकल और अन्य कर्मचारियों को स्पेशल ड्यूटी पर लगाया गया है।

    बताया जाता है कि 14 जन से हज शुरू होने की उम्मीद है। सऊदी अरब की चांद देखने वाली समिति तारीख में बदलाव भी कर सकती है। दरअसल इस्लाम में 5 फर्ज बताए गए हैं और उनमें से एक है हज यात्रा। पैगंबर मोहम्मद ने जब अपने अनुयायियों के साथ यात्रा की थी तो इसी को आदर्श मानकर मुसलमान हज यात्रा करते हैं। इस यात्रा में कुल पांच दिन का समय लगता है। यह यात्रा इस्लामिक महीने की जिल हिज की 8 तारीख से होती है। पहले सभी हज यात्रा जेद्दा में इकट्ठा होते हैं और फिर वे मक्का शहर पहुंचते हैं।

    Share:

    Hamas-Israel war: गाजा के राफा में UN के स्टाफ में शामिल भारतीय की मौत

    Tue May 14 , 2024
    वाशिंगटन (Washington)। हमास-इजरायल जंग (Hamas-Israel war) में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के साथ काम कर रहे एक भारतीय शख्स (Indian man) की मौत हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले भारतीय कर्मी की गाजा (Gaza) के राफा (Rafah) में उस समय मौत हो गई, जब वह यात्रा कर रहा था, तभी उसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved