• img-fluid

    Saudi Arabia: रेगिस्तान में भटक गया तेलंगाना का शख्स, पानी की कमी-थकान के कारण हुई मौत

  • August 25, 2024

    रियाद। सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में पानी की कमी और थकान के कारण तेलंगाना के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद के तौर पर की गई है, जो करीमनगर का रहने वाला था। वह सऊदी अरब के एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी में पिछले तीन वर्षों से नौकरी कर रहा था। बता दें कि अल खली रेगिस्तान सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में 650 किमी तक फैला हुआ है। यह अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए बहुत मशहूर है।


    यह घटना तब घटी, जब जीपीएस सिस्टम के फेल होने के बाद मोहम्मद शहजाद सूडान के एक नागरिक के साथ रास्ता भटक गया। इस दौरान शहजाद का मोबाइल भी बंद हो गया। वे अब किसी को भी फोन नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही उनके वाहन का ईंधन खत्म हो गया, वे दोनों रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए।

    दोनों ने इस गर्मी में खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन पानी की कमी और थकान के कारण दोनों की मौत हो गई। उनके मौत के चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को मिला। उनका शव रेत के टीलों के बीच उनके वाहन के पास ही मिला।

    Share:

    Health Tips: ये चीजें खानी शुरू कर दीं तो 50 की उम्र में 20 का लगेगा चेहरा

    Sun Aug 25 , 2024
    इंदौर। उम्र के साथ स्किन (Skin) भी बूढ़ी होने लगती है. ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं भी दिखाई देने लगती हैं. ऐसे में खान-पान और जीवनशैली (lifestyle)  पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और त्वचा की कोमलता खत्म हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved