• img-fluid

    मध्यरात्रि को दिखा शनि का चंद्र ग्रहण, भारत में 18 साल बाद देखा गया ये अद्भुत नजारा

  • July 25, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) के कई हिस्सों में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि शनि का चंद्र ग्रहण (Saturn’s lunar eclipse at midnight) दिखाई दिया। यह अद्भुत नजारा (Amazing view) 18 साल बाद देखा गया। शनि चंद्र ग्रहण (Saturn lunar eclipse) की अद्भुत तस्वीरें दिल्ली और पश्चिम बंगाल से सामने आई हैं। इस खगोलीय घटना को वैज्ञानिकों ने लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न (Lunar Occultation of Saturn) कहा है। इससे पहले मार्च में चंद्र ग्रहण देखा गया था।


    शनि चंद्र ग्रहण 24 जुलाई की मध्यरात्रि 1.30 बजे से शुरू हुआ। इसके 45 मिनट बाद 1:45 बजे तक चंद्रमा ने शनि ग्रह को पूरी तरह से ढक लिया। फिर 45 मिनट बाद यानी 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलते हुए नजर आना शुरू हुआ।

    वैज्ञानिकों के अनुसार, शनि का चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चांद अपनी ओट में शनि को छिपा लेता है। शनि के चंद्रमा के पीछे छिप जाने से चंद्रमा के किनारे से शनि के छल्ले में नजर आते हैं। आमतौर पर चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के बाद लगता है, लेकिन ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटनाओं का दृश्य कई वर्षों में ही देखने को मिलता है।

    श्रीलंका, चीन और म्यांमार में भी दिखा
    भारत के अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका, म्यांमार और चीन में भी शनि चंद्र ग्रहण देखा गया। इन देशों में इसे देखने का समय भारत से अलग रहा। शनि चंद्र ग्रहण होने की वजह यह है कि जब अपनी गति से चल रहे दोनों ग्रह रास्ता बदलते हैं तो शनि चंद्रमा के पीछे से उगता दिखता है। इसमें सबसे पहले शनि के छल्ले नजर आते हैं।

    Share:

    Sawan 2024: सावन में व्रत में इन चीजों को करें शामिल, नहीं आएगी कमजोरी

    Thu Jul 25 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। पावन सावन (Sawan 2024:) का महीना 22 जुलाई (सोमवार) से शुरू हो चुका है जिसका समापन 19 अगस्त यानी सोमवार के दिन ही हो रहा है इसलिए सावन महीने को इस बार बेहद खास माना जा रहा है बता दें, सावन का यह पवित्र महीना भगवान शिव  (bhagavaan shiv) का माना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved