• img-fluid

    इन दो राशि पर है शनि ढैय्या, जानें कब तक होगी टेढ़ी नजर, बरतें ये सावधानी

  • August 10, 2021

    ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व (special importance) है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। शनि राशि परिवर्तन के जरिए एक साथ पांच राशियों पर असर डालते हैं। जब शनि गोचर (Saturn transit) काल से आठवें या चौथे भाव में स्थित होते हैं तब शनि की यह स्थिति शनि ढैय्या कहलाती है।

    शनि ढैय्या (Shani Dhaiyya) से पीड़ित राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर कष्टों का सामना करना पड़ता है। बेवजह खर्च बढ़ जाते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को आर्थिक तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है। शनि ढैय्या की स्थिति में मानसिक तनाव भी रहता है। कई बार व्यक्ति बुरी संगत में पड़ जाता है।

    शनि ढैय्या के दौरान इन बातों से बचें-
    शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
    खुद के स्वार्थ के लिए दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं।
    झूठ नहीं बोलना चाहिए।
    किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
    पैसों के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।

    तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का असर-



    तुला राशि (Libra) वालों पर शनि ढैय्या 24 जनवरी 2020 से चल रही है। शनि की तुला उच्च राशि है और इन राशि के जातकों को 29 अप्रैल 2022 को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन 12 जुलाई 2021 को शनि के वक्री होते ही शनि ढैय्या की चपेट में तुला राशि फिर आ जाएगी। शनि 17 जनवरी 2023 तक वक्री रहेंगे। इसके बाद मकर राशि दोबारा कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। 17 जनवरी 2023 को तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति मिल जाएगी।

    शनि ढैय्या के उपाय-
    शनि दोष (Shani Dosha) से पीड़ित राशि वालों को हर शनिवार शनिदेव के मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्‍चराय नम:’ का जाप करना चाहिए। शनिवार को सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र या ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और सुंदरकाण्ड (Sunderkand) का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए।

    नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

    Share:

    कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 6 सौ से अधिक नशीले Injection बरामद

    Tue Aug 10 , 2021
    जबलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक मॉ और बेटे को नशीले इंजेक्शनों का अवैध कारोबार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मॉ-बेटे से 6 सौ से अधिक नशीले इंजेक्शन व एम्प़ुल बरामद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।पुलिस ने बताया कि उखरी चौकी पुलिस ने राजीव नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved