• img-fluid

    शनिवार का राशिफल

  • October 26, 2024

    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शीत

    कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

    मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।



    वृषभ राशि :– आज के दिन आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। हर काम में आसानी से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।

    वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

    धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

    मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरूर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अनाप-शनाप खाना हानिकारक हो सकता है।

    कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।

    मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से बंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

    Share:

    ऑयली स्किन से लेकर इन समस्‍याओं को दूर करने में मददगार होगा यह नुस्‍खा

    Sat Oct 26 , 2024
    नई दिल्‍ली. हल्दी और दही लगाना आपकी स्किन (Skin) को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा. हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लामेट्री, एंटीबैक्टीरियल और एंटी एजिंग (anti aging) गुण होते हैं. वहीं दही में जिंक, कैल्शियम, विटामिन बी (Vitamin B) और लैक्टिक एसिड पाया जाता है. ये दोनों चीजें स्किन से जुड़ी समस्याओं का दूर करती हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved