img-fluid

संजय दत्त ने इन 9 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया रिजेक्ट, लेकिन फिल्मों ने रचा इतिहास

  • March 04, 2025

    मुंबई। संजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) फिल्मों को करने से मना कर दिया था। इन फिल्मों का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

    संजय दत्त
    बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को करने से मना कर दिया था। इन फिल्मों का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…

    हेरा फेरी
    हेरा फेरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली थी। संजय के ना कहने के बाद सुनील शेट्टी को मेकर्स ने कास्ट किया था।



    ब्लफ मास्टर
    अभिषेक बच्चन से पहले इस फिल्म में मेकर्स उनकी जगह संजय दत्त को लेना चाहते थे। संजय दत्त को इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इसका ऑफर ठुकरा दिया।

    रेस 2
    ‘रेस 2’ के लिए निर्माता ने सैफ अली खान के अपोजिट संजय दत्त को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन संजय ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया। बाद में ये रोल जॉन अब्राहम को ऑफर हुई।

    प्रेम ग्रंथ
    माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की हिट फिल्म प्रेम ग्रंथ पहले संजय दत्त करने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार संजय ने जेल जाने की वजह से इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

    केजीएफ चैप्टर 1
    केजीएफ चैप्टर 2 से पहले, एक्टर यश ने खुद अपनी फिल्म केजीएफ के लिए भी उनसे संपर्क किया था? उन्होंने इस भूमिका को करने से मना कर दिया।

    प्यार किया तो डरना क्या
    सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काजोल के भाई का किरदार अरबाज खान को नहीं बल्कि संजय दत्त को ऑफर हुआ था। लेकिन संजय किसी भी फिल्म में उस वक्त सपोर्टिंग रोल निभाने के मूड में नहीं थे। यही वजह थी कि उन्होंने मना कर दिया।

    बाहुबली
    प्रभास की इस पैन-इंडिया फिल्म बाहुबली को मना करना शायद संजय दत्त की बहुत बड़ी गलती है। इस मूवी ने इतिहास रच दिया। बाहुबली में संजय को कट्टापा का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया और फिर इसे सत्यराज ने किया।

    धूम
    आदित्य चोपड़ा की फिल्म धूम में संजय दत्त को विलेन का रोल ऑफर हुई थी, लेकिन डेट्स न होने के कारण वो इसे कर नहीं पाए। बाद में इसे जॉन अब्राहम ने किया।

    खुदा गवाह
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की ‘खुदा गवाह’ शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त को सपोर्टिंग रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया। इसके बाद ये रोल नागार्जुन के हिस्से चला गया।

    Share:

    ट्रंप के टैरिफ वार के बाद एक्शन में मोदी सरकार, अचानक अमेरिका रवाना हुए पीयूष गोयल

    Tue Mar 4 , 2025
    नई दिल्‍ली। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) सोमवार को अचानक अमेरिका दौरे के लिए अमेरिका (US) रवाना हो गए हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) कुछ ही हफ्तों में भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स (Reciprocal Tax) लगाने की घोषणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved